फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में 15 मई को सुनवाई

Tue, 23 Feb 2021 03:52 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ठाणे
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

महाराष्ट्र के भिवंडी की अदालत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई 15 मई को करेगी। राहुल ने 2014 में ठाणे के भिवंडी में एक भाषण में महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ बताया था। इस पर आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारी राजेश कुंते ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मजिस्ट्रेट जेवी पालीवाल के समक्ष शनिवार को सुनवाई के दौरान राहुल के वकील नारायण अय्यर ने बताया, कोविड-19 प्रतिबंधों के चलते कांग्रेस नेता यात्रा नहीं कर सकते हैं। लिहाजा उन्हें पेशी से छूट दी जाए। इस पर कोर्ट ने उन्हें छूट की अनुमति दे दी।

वहीं, कुंते के वकील पीपी जयवंत ने साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों को अनुमति देने से संबंधित इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका का हवाला देते हुए स्थगन की मांग की।
विज्ञापन


हालांकि मजिस्ट्रेट ने कहा कि हाईकोर्ट ने निचली अदालत के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश नहीं दिया है। जयवंत ने स्थगन की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने 15 मई तक सुनवाई स्थगित करते हुए शिकायतकर्ता को उसी दिन बयान दर्ज कराने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें