फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमा-कोरेगांव हिंसा: सरकार के खिलाफ दलितों को लामबंद कर रहे थे माओवादी

Thu, 14 Mar 2019 05:59 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार और माओवादियों से जुड़े लोग दलितों को लामबंद करने की कोशिश में जुटे थे, ताकि भाजपानीत महाराष्ट्र सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का भाकपा (माओ) का मकसद पूरा किया जा सके। महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


पुणे के पुलिस उपायुक्त शिवाजी पवार ने बुधवार को कहा कि इस संबंध में कोर्ट के समक्ष हलफनामा दायर किया गया है। इसमें आरोपितों में से एक अरुण फरेरा की जमानत अर्जी का विरोध किया गया है। पुलिस ने फरेरा के अलावा आठ अन्य माओवादियों को पहले ही गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद फरेरा और गोंजाल्विस ने जमानत याचिका दायर की थी। इस पर बुधवार को ही न्यायमूर्ति पी.एन. देशमुख की अदालत में मामला पांच अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें