फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम ऐप 1.7 करोड़ बार हुआ डाउनलोड, बना विश्व रिकॉर्ड

Sun, 26 Feb 2017 05:05 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने लॉन्च के दो महीने बाद ही भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) एप्लीकेशन को 1.7 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि यह ऐप बेहद सफल रहा है और इतनी बार डाउनलोड होने पर इसने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन


पैसा भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला भीम ऐप मोबाइल वॉलेट जैसे पेटीएम और मोबीक्विक से अलग है। इसकी खासियत यह है कि इसके द्वारा ऐसे लोगों को भी पैसा भेजा जा सकता है जिसके पास यह ऐप नहीं है। सरकार ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के जरिए भुगतान आ आसान बना दिया है। 

जिसके तहत कोई व्यक्ति अपने सामान्य या स्मार्ट फोन से *99# डायल करके बिना इंटरनेट के किसी को भुगतान कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल भुगतान और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 30 दिसंबर 2016 को इस ऐप को लॉन्च किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें