भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।
बता दें कि जेपी नड्डा हाल ही में पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए थे। कल यानी शनिवार को जेपी नड्डा के गले में खरास महसूस हुई। ऐसे में उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वे होम आइशोलेशन में हैं। जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा तीन दिन के महाराष्ट्र दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते ये लगभग रद्द है।