फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता को झटका, भाजपा में शामिल हुईं पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष

Mon, 04 Feb 2019 10:33 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय विवादों में घिरीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। कभी ममता की करीबी माने जाने वाली आईपीएस अधिकारी भारती घोष ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पश्चिम बंगाल में कभी ममता बनर्जी सरकार की करीबी समझी जाने वाली और अब आपराधिक आरोपों का सामना कर रहीं पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं।

विज्ञापन

 


उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लोकतंत्र की जगह ठग तंत्र ने ले ली है। घोष यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘पश्चिम बंगाल में कोई लोकतंत्र नहीं है। इसकी जगह अपराध तंत्र और ठग तंत्र ने ली है।

विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा में उनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सूत्रों ने बताया कि घोष को कभी बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी का करीबी माना जाता था लेकिन बाद में वह पार्टी से दूर हो गईं। उनके खिलाफ एक मामला भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें