भारतबंद के दौरान पूरे देश में हुई हिंसा और दंगा फैलाने के मामले में पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। यूपी के मुजफ्फरनगर में बसपा के जिला अध्यक्ष कमल गौतम को प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
कमल गौतम को 20 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौतम की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने कहा कि सबूतों से साफ है कि कमल गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शराब बांटी और कई व्यापारियों से जबरदस्ती दुकानें बंद करवाईं।
वहीं मध्यप्रदेश में बीजेपी नेता गिरिराज जाटव को गिरफ्तार किया गया है। जाटव के बारे में जानकारी देने पर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। जाटव पर भी
भारतबंद के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है।
आपको बता दें कि भारत बंद के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में 10 लोगों की मौत के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया था।