फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत रोड नेटवर्क ने गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे में हिस्सेदारी की बिक्री के लिए क्यूब हाईवे से किया करार

Sat, 03 Apr 2021 03:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • बीआरएनएल ने अपने साझीदारों के साथ आई स्क्वॉरेड कैपिटल की पोर्टफोलियो कंपनी क्यूब हाईवे के साथ किया समझौता 
  • बिक्री से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और हाईवे सेक्टर में अवसर को भुनाने में किया जाएगा
विज्ञापन
हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रोड नेटवर्क लिमिटेड (बीआरएनएल) ने अपने साझीदारों के साथ गाजियाबाद अलीगढ़ एक्प्रेस-वे प्राइवेट लिमिटेड में संपूर्ण हिस्सेदारी की बिक्री के लिए क्यूब हाईवे से एक करार किया है। बिक्री से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और हाईवे सेक्टर में अवसर को भुनाने में किया जाएगा। क्यूब हाईवे सिंगापुर की कंपनी है जो रोड और हाईवे प्रोजेक्टों में निवेश करती है।  

विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा कि बीआरएनएल ने अपने साझीदारों के साथ आई स्क्वॉरेड कैपिटल की पोर्टफोलियो कंपनी क्यूब हाईवे के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत बीआरएनएल उत्तर प्रदेश में संचालित टोल रोड प्रोजेक्ट का संपूर्ण स्वामित्व क्यूब हाईवे को सौंप दिया है।

इस प्रोजेक्ट में अभी बीआरएनएल की हिस्सेदारी 39 फीसदी है। यह करार 1600 करोड़ रुपये का है। गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे प्राइवेट लिमिटेड एनएच-34 पर गाजियाबाद से अलीगढ़ तक 126 किलोमीटर लंबे टोल रोड प्रोजेक्ट के विकास, संचालन और देखभाल का काम करता है।
विज्ञापन


कंपनी को 2011 में 24 साल की रियायत पर दो लेन वाले हाईवे के चौड़ीकरण और मजबूत करने का काम दिया गया था। इस रोड पर जून 2015 से टोल संग्रह किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें