कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह हरियाणा के पानीपत से करनाल पहुंची। इस दौरान ट्विटर पर यात्रा की उनकी एक तस्वीर पर हंगामा शुरू हो गया। तस्वीर में राहुल गांधी के साथ में एक बच्चा दिख रहा है।
चर्चा में रहा 11 साल का सलाउर्रहमान
यात्रा ने जब यूपी से हरियाणा में प्रवेश किया तो इसमें रामपुर के भी कई कांग्रेसी शामिल हुए। इस यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा नन्हा कांग्रेसी सलाउर्रहमान खां। रामपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुतीउर्रहमान खां बब्लू का 11 साल का बेटा सलाउर्रहमान भी अपने पिता के साथ यात्रा में शामिल हो गया था। सलाउर्रहमान खां ने यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी का अभिवादन किया तो उन्होंने उसको टाफी दी। राहुल गांधी के हाथों से टॉफी प्राप्त करके सलाउर्रहमान काफी गदगद है। उसका कहना है कि वह बड़ा होकर राहुल गांधी की तरह बनना चाहेगा।