फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने हैदराबाद में बच्चे के साथ खेला क्रिकेट, जयराम रमेश ने कही यह बात

Wed, 02 Nov 2022 08:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब / राहुल गांधी फेसबुक
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान हैदराबाद के पटनचेरुवु में एक बच्चे के साथ क्रिकेट खेला। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी को पीछे की सीट से गाड़ी चलाना या अपने अधिकार का दावा करना पसंद नहीं है और उनका सबसे बड़ा मूल्य कांग्रेस के लिए एक वैचारिक कम्पास की भूमिका निभाना होगा।

विज्ञापन

 



24 वर्षों में पहले गैर-गांधी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पार्टी की कमान संभालने के एक हफ्ते बाद रमेश ने कहा कि कुछ लोग गांधी को कमरे में हाथी कह रहे हैं, लेकिन पार्टी के पूर्व प्रमुख वास्तव में सड़क पर एक बाघ हैं।

आप-आरएसएस पर कही यह बात
इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संघ और आप पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कोई फर्क नहीं है। आम आदमी पार्टी को हम ऐसे ही देखते हैं। आप 2012 के आरएसएस सपोर्टेड आंदोलन से निकली। इंडिया अगेंस्ट करप्शन आरएसएस का फ्रंट ऑर्गनाइजेशन था और इसमें दो राय नहीं कि आम आदमी पार्टी उसी से निकली है।
विज्ञापन


गुजरात में मुकाबला सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच: रमेश
उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक दूसरे पर दिखावे के लिए हमला करती हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब और दिल्ली सरकार की मदद से गुजरात में जमकर प्रचार कर रही है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता और कैंडिडेट के नजरिये से देखें तो गुजरात में मुकाबला सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें