फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine: भारत बायोटेक की इंट्रानैसल वैक्सीन को CDSCO की मंजूरी, 18+ आयु वर्ग को बूस्टर के तौर पर लगेगी

Mon, 28 Nov 2022 08:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

भारत बायोटेक ने सोमवार को घोषणा की कि उसकी कोविड-19 इंट्रानैसल वैक्सीन 'इनकोवैक' (बीबीवी154) को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा आपातकालीन स्थिति मे इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है। 
विज्ञापन
Innovacc - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत बायोटेक की कोविड-19 इंट्रानैसल वैक्सीन 'इनकोवैक' (बीबीवी154)  को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा आपातकालीन स्थिति मे इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है। संगठन के द्वारा 18 वर्ष या उउसे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए बूस्टर खुराक के रूप में इसके इस्तेमाल की अनुमति दी है। कंपनी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन


वैक्सीन निर्माता कंपनी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, इनोवैक दुनिया की पहला इंट्रानैसल वैक्सीन है जिसे प्राइमरी सीरीज और हेटेरोलॉगस बूस्टर दोनों तरह की मंजूरी मिली है। भारत बायोटेक ने कहा कि नेजल डिलीवरी सिस्टम को इस तरह से डिजाइन और विकसित किया गया है, जो कम और मध्यम आय वाले देशों में लागत प्रभावी हो।

भारत बायोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा एल्ला ने कहा, कोविड टीकों की मांग में कमी के बावजूद हमने यह सुनिश्चित करने के लिए इंट्रानैसल टीकों का प्रोडक्शन जारी रखा है, ताकि हम भविष्य में संक्रामक रोगों के लिए अच्छी तरह से तैयार रह सकें। 
विज्ञापन


डीबीटी के सचिव राजेश एस. गोखले ने कहा, डीसीजीआई द्वारा भारत बायोटेक की इंट्रानैसल वैक्सीन इनकोवैक को कोविड के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी मिलना हमारे देश के लिए लिए गर्व का क्षण है। यह कदम महामारी के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को और मजबूत करेगा व वैक्सीन कवरेज को बढ़ाएगा।  इनकोवैक को वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में विकसित किया गया था। 

इससे पहले डीजीसीआई ने 6 सितंबर को 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को आपातकालीन उपयोग के लिए अपने इंट्रानैसल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक को मंजूरी दी थी। भारत बायोटेक ने डीजीसीआई से इंट्रानैसल हेट्रोलॉगस बूस्टर के लिए बाजार प्राधिकरण के लिए भी आवेदन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें