फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बायोटेक ने कहा: डब्ल्यूएचओ को नहीं दिया कोवाक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा

Thu, 17 Jun 2021 10:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोवाक्सीन टीका - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

देश की प्रमुख टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने उन खबरों को खारिज किया है कि जनमें कहा जा रहा है कि कंपनी ने अनुमति पाने के लिए कोवाक्सीन टीके के तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पास जमा किया है। कंपनी ने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट गलत और आधारहीन हैं। बता दें कि भारत बायोटेक ने कोविड रोधी टीका कोवाक्सीन तैयार किया है।

विज्ञापन

 
बता दें कि इससे पहले मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत बायोटेक ने कोवाक्सीन टीके को मान्यता दिलाने के लिए डब्ल्यूएचओ के पास एक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (इओआई) जमा किया है। इन रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी ने ये ईओआई 19 जून को भेजा था। इसके साथ ही दावा किया गया था कि इस मामले में एक प्री-सबमिशन बैठक 23 जून को आयोजित होगी।

अमेरिका ने कोवाक्सीन को आपात उपयोग की मंजूरी देने से किया था इनकार
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके कोवाक्सीन को आपात इस्तेमाल मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, इसे लेकर केंद्र कहा था कि हम अमेरिका के इस फैसले का सम्मान करते हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि इसका भारत के टीकाकरण कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें