फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Bandh Today Live Updates: आरएस मनसा ने कहा, रामलीला ग्राउंड पर मिले विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति

Tue, 08 Dec 2020 08:32 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसानों ने भारत बंद बुलाया। इसका देशभर में मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद को देश के सभी विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं को शाम सात बजे बैठक के लिए बुलाया है। इसमें सरकार और किसानों के बीच कानून को लेकर चल रही रस्साकशी पर चर्चा की जाएगी। वहीं बंद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल को फोन किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
विज्ञापन
आरएस मनसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:44 PM, 08-Dec-2020

मैं सरकार से आग्रह करूंगा कि किसान की बात माने- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, कल बैठक होने वाली है, मैं सरकार से आग्रह करूंगा कि किसान की बात माने क्योंकि उनकी मांग जायज है।

08:31 PM, 08-Dec-2020

अब भी सरकार को समझ लेना चाहिए कि किसानों की भावनाओं का सम्मान करे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, पूरे देश का किसान उद्वेलित है, अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। पूरे देश में आज किसानों ने बंद का आयोजन किया है,लोगों ने रिस्पॉन्ड किया, अब भी सरकार को समझ लेना चाहिए कि किसानों की भावनाओं का सम्मान करे, उनको बुलाकर प्यार से बात करे और रास्ता निकाले जिससे कि वापस शांति कायम हो सके।

08:28 PM, 08-Dec-2020

किसानों को सरकार के द्वारा घोषित एमएसपी पर दाम नहीं मिलते- केसी त्यागी

जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि हम प्रधानमंत्री के आश्वासन पर विश्वास करते है कि एमएसपी खत्म नहीं होगी लेकिन किसान संगठनों का यह आरोप भी वाजिब है कि किसानों को सरकार के द्वारा घोषित एमएसपी पर दाम नहीं मिलते।

विज्ञापन
08:27 PM, 08-Dec-2020

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बारे में पूछे जाने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, हम अपने लोगों से बात कर रहे हैं जहां बैठक होनी है।

06:41 PM, 08-Dec-2020

मुझे खुशी है कि सारा देश किसानों के समर्थन में एकजुट हुआ- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया, वह बहुत जबरदस्त तरीके से सफल रहा। मुझे खुशी है कि सारा देश किसानों के समर्थन में एकजुट हुआ। मेरा भी मन था कि मैं एक आम आदमी की तरह बॉर्डर पर जाऊंगा और किसानों को समर्थन करूंगा। लेकिन शायद इन्हें पता चल गया।

विज्ञापन
06:39 PM, 08-Dec-2020

टीकरी बॉर्डर पर किसानों के जमकर भाषण और नारेबाजी

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र बने टीकरी बॉर्डर पर मंगलवार को ‘भारत बंद’ के दौरान जोरदार भाषण और नारेबाजी देखने को मिली। दो हजार से अधिक किसानों ने एक साथ नारेबाजी की और ‘जय किसान’, ‘हमारा भाईचारा जिंदाबाद, किसान एकता जिंदाबाद, तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारों से आकाश गुंजायमान हो उठा।

06:28 PM, 08-Dec-2020

सरकार को किसानों की मांगों पर सहमत होना चाहिए

पंजाबी गायक जस बाजवा गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी बॉर्डर) पर किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर सहमत होना चाहिए।
 

06:25 PM, 08-Dec-2020

कुछ किसान अपने बातों पर अड़े हुए हैं- मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि किसानों से जो बातचीत चल रही है उस बातचीत में कुछ किसान अपने बातों पर अड़े हुए हैं और बहुत से किसान चाहते हैं कि उस कानून में संशोधन किया जाए। ऐसे अलग-अलग मत चल रहे हैं, हमने अपने सुझाव दिए हुए हैं। किसानों के हित में जो भी बात होगी वो केंद्र सरकार करेगी।

05:58 PM, 08-Dec-2020

राकेश टिकैत सहित 13 किसान नेता 7 बजे अमित शाह से मिलने जाएंगे

1. राकेश टिकैत 
2. गुरनाम चढूनी
3. हनन मुल्ला 
4. शिवकुमार हक्का 
5. बलबिर  सिंह 
6. जगजीत सिंह 
7. रुलदू सिंह मानसा 
8. मंजीत सिंह राय 
9. बुट्टा सिंह बुरूजगिल 
10. हरिंदर सिंह लखोवाल 
11. दर्शन पाल 
12. कुलवंत सिंह संधू 
13. भोग सिंह मानसा
 

05:39 PM, 08-Dec-2020

हमें रामलीला ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिले -आरएस मनसा

पंजाब किसान यूनियन के आरएस मनसा ने सिंघु सीमा पर कहा है कि हम दिल्ली या हरियाणा से किसी को भी असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते हैं। हमें रामलीला ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
 

04:26 PM, 08-Dec-2020

राजस्थान: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

राजस्थान: जयपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। 
 

04:00 PM, 08-Dec-2020

सरकार पूरे देश में समर्थन मूल्य में अनाज खरीदने की व्यवस्था करे- भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने कहा कि यदि आप निजी क्षेत्र में मंडी देना चाहते है हम विरोध नहीं करेंगे, लेकिन एक कानून बना दीजिए कि कोई मंडी या मंडी के बाहर समर्थन मूल्य से नीचे खरीद नहीं करेंगे। सरकार पूरे देश में समर्थन मूल्य में अनाज खरीदने की व्यवस्था करे।

03:58 PM, 08-Dec-2020

ये तीन कानून 62 करोड़ से ज्यादा किसानों के खिलाफ- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तीन काले कानून जिसे, बीजेपी किसानों के हितैषी कानून बताती है, यह पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाए गए हैं। मंडी एक्ट, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और आवश्यक वस्तु अधिनियम को विलोपित करने के लिए ये तीन कानून हैं, यह 62 करोड़ से ज्यादा किसानों के खिलाफ हैं।

03:53 PM, 08-Dec-2020

कल शाम पांच बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्षी पार्टियों के नेता

सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि विपक्षी दलों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल कल शाम पांच बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, शरद पवार सहित अन्य नेता शामिल होंगे। कोरोना प्रोटोकॉल के कारण, केवल पांच लोगों को उनसे मिलने की अनुमति दी गई है।
 

03:20 PM, 08-Dec-2020

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'बंद में भी सरकार के इशारे पर अराजकता की हद देखिए, कांग्रेस पार्टी के गुंडे भाजपा के दफ्तर पर पथराव करते हैं। क्या इस तरह के अराजक तत्वों के जरिए अशोक गहलोत प्रदेश में अशांति का माहौल पैदा करना चाहते हैं?'
 
 

03:12 PM, 08-Dec-2020

आरएसएस मोदी जी को समर्थन देना बंद करे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, 'हम मोहन भागवत से पूछना चाहते हैं कि अगर मोदी जी किसान संघ और किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं तो आरएसएस मोदी जी को समर्थन देना बंद करे। हमारे साथ सड़क पर आएं। इसमें कोई राजनीति नहीं है।'
 
 

03:01 PM, 08-Dec-2020

कर्नाटक में राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन

कर्नाटक में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद  के समर्थन में राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों ने बंगलूरू में टाउन हॉल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विरोध के तौर पर अपने साथ सब्जियों को लेकर आए थे।
 
 

02:55 PM, 08-Dec-2020

शाह ने किसान नेताओं को बैठक के लिए बुलाया

भारत बंद के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार शाम सात बजे किसान नेताओं को बैठक के लिए बुलाया है। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'हमारी आज शाम सात बजे गृह मंत्री के साथ बैठक है। हम अभी सिंघु सीमा पर जा रहे हैं और वहां से हम गृह मंत्री से मुलाकात करने के लिए जाएंगे।'
 

02:49 PM, 08-Dec-2020

उत्तराखंड में उग्र हुए किसान, गन्नों से लदे ट्रक लगाकर हाईवे किया जाम

उत्तराखंड के रुड़की में नारसन और लक्सर पुरकाजी में किसानों ने गन्नों से लदे ट्रक लगाकर हाईवे जाम कर दिया।

02:43 PM, 08-Dec-2020

अखिल भारतीय वकील संघ ने बंद का किया समर्थन

दिल्ली में अखिल भारतीय वकील संघ ने भारत बंद के समर्थन में तीस हजारी जिला न्यायालय में विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा, विरोध पर सरकार की प्रतिक्रिया चिंता का विषय है। कानूनी बिरादरी किसानों के साथ खड़ी है। ये कानून न तो किसानों के पक्ष में हैं और न ही वकीलों के।
 
 

02:35 PM, 08-Dec-2020

पुलिस ने मेरठ में 14 लोगों को किया गिरफ्तार

किसान आंदोलन की आड़ में जिले में उन्माद फैलाने की आशंका के चलते 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें अलग-अलग थानों में रखा हुआ है। बताया गया कि 8 लोगों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। एसएसपी अजय कुमार साहनी के मुताबिक किसानों के भारत बंद आव्हान का असर मेरठ में नहीं है। मेरठ की सभी दुकानें सभी बाजार खुले हुए हैं।

02:29 PM, 08-Dec-2020

भारत बंद के दौरान मेघालय में जनजीवन सामान्य

मेघालय में मंगलवार को जनजीवन सामान्य रहा और केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा।

02:24 PM, 08-Dec-2020

तमिलनाडु, पुडुचेरी में द्रमुक, कांग्रेस का प्रदर्शन

तमिलनाडु में द्रमुक और कांग्रेस समेत उसके सहयोगी दलों ने मंगलवार को भारत बंद में हिस्सा लिया। पुड्डुचेरी में भी द्रमुक, कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। किसान संगठन केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

02:16 PM, 08-Dec-2020

मेरठ के बाजारों में नहीं दिखा ‘भारत बंद’ का असर, नेता नजरबंद

नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को किसान संगठनों के ‘भारत बंद’ के आह्वान का उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोई खास असर नहीं दिखा।

02:12 PM, 08-Dec-2020

त्रिपुरा में भारत बंद का कोई असर नहीं

केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों की ओर से मंगलवार को बुलाए गए बंद का त्रिपुरा में कोई असर नहीं दिखा।

02:07 PM, 08-Dec-2020

किसानों की मांगें सही हैं: कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने किसान आंदोलन पर कहा, 'आज जो लाखों किसान आए हैं वो अपनी पीड़ा व्यक्त करने आए हैं। किसानों की मांगें बिल्कुल सही हैं, किसानों के साथ न्याय हो। क्या किसान बेवकूफ हैं जो इतनी बड़ी संख्या में यहां इकट्ठा हुए हैं? 30 साल पहले और अब के किसानों में बहुत बड़ा अंतर है। किसानों को आज बहुत बेहतर जानकारी है।'
 
 

01:57 PM, 08-Dec-2020

सरकार को छोड़ना चाहिए अहंकार का रास्ता

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, '24 राजनीतिक पार्टियां भारत बंद का समर्थन कर रही हैं। कोई नहीं चाहता कि लोगों को असुविधा हो। सरकार को अहंकार का रास्ता छोड़कर हमारा पेट पालने वाले किसानों की बात माननी चाहिए और इन तीनों कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए।' 
 
 

01:49 PM, 08-Dec-2020

नरेंद्र सिंह तोमर और खट्टर कर रहे हैं मुलाकात

भारत बंद के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच मुलाकात हो रही है। यह मुलाकात तोमर के आवास पर हो रही है।
 
 

01:43 PM, 08-Dec-2020

दिल्ली मेट्रो ने बंद किया एक स्टेशन

दिल्ली मेट्रो ने श्री राम शर्मा स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए मेट्रो ने कहा, 'सुरक्षा अपडेट, ग्रीन लाइन पर पंडित श्री राम शर्मा स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं।'
 

01:39 PM, 08-Dec-2020

अपने आखिरी दम तक किसानों के साथ हैं कांग्रेस कार्यकर्ता: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने आखिरी दम तक किसानों के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'किसानों का साथ देने के लिए आज पूरे उप्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नजरबंद एवं गिरफ्तार किया जा रहा है। कड़कड़ाती ठंड में बैठे किसानों के लिए खेती, किसानी एमएसपी बचाने के लिए ये 'करो या मरो' की लड़ाई है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आखिरी दम तक किसानों के साथ हैं।'
 
 

01:33 PM, 08-Dec-2020

सिसोदिया बोले- सीएम को उनके घर पर किया गया नजरबंद

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, 'भाजपा किसानों और सीएम केजरीवाल से खफा है। सिंघु सीमा पर किसानों से मुलाकात करने के बाद वे हैरान हैं। जब से वह लौटे हैं, उन्हें उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया है, उनके घर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। उनके आवास पर लोगों को आने/ बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। भाजपा डर गई है कि सीएम भारत बंद के पक्ष में सड़कों पर उतरेंगे और किसानों के लिए बोलेंगे। वे कैप्टन अमरिंदर को कुछ नहीं कहते।'
 
 

01:20 PM, 08-Dec-2020

आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में किया प्रदर्शन

दिल्ली में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
 

01:15 PM, 08-Dec-2020

शरद पवार और राजनाथ सिंह ने की मुलाकात

किसान आंदोलन के बीच एनसीपी नेता शरद पवार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मुलाकात हुई है। यह जानकारी सूत्र द्वारा दी गई है।

01:10 PM, 08-Dec-2020

पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल से की फोन पर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल से फोन पर बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी सूत्र के द्वारा दी गई है। बता दें कि अकाली दल केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है।
 
 

01:05 PM, 08-Dec-2020

उन्हें महत्व देने की जरूरत नहीं है: शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सफाई देते हुए कहा, 'मैंने कहा था कि एपीएमसी को कुछ सुधारों की जरूरत है। एपीएमसी अधिनियम सुधारों के साथ जारी रहना चाहिए। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैंने पत्र लिखा था। लेकिन उनके तीन अधिनियमों में एपीएमसी का उल्लेख नहीं है। वे सिर्फ ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें महत्व देने की जरूरत नहीं है। कल अलग-अलग राजनैतिक दलों के 5-6 लोग सामूहिक बैठक और चर्चा करने के बाद शाम पांच बजे राष्ट्रपि स मुलाकात करेंगे। हम उनके समक्ष अपना सामूहिक रुख पेश करेंगे। बता दें कि भाजपा का कहना है कि पवार ने पहले किसान कानूनों का समर्थन किया था और अब वे इसका विरोध कर रहे हैं।'
 
 

01:00 PM, 08-Dec-2020

कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक में कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में हुबली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैलगाड़ी से सड़क ब्लॉक की।
 

 

12:56 PM, 08-Dec-2020

कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू है विपक्ष: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'बौखलाया हुआ विपक्ष जो वोट के माध्यम से जनता का समर्थन प्राप्त नहीं कर पाया, वो आज कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू हो चुका है ताकि वो अपनी राजनीति चमका सके। कहीं न कहीं राजनीतिक दखल है कि अराजकता फैले।'
 

 

12:50 PM, 08-Dec-2020

तेलंगाना में टीआरएस नेताओं ने किया प्रदर्शन

तेलंगाना में टीआरएस नेताओं के कविता, केटी रामाराव और अन्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भारत बंद के समर्थन में कामारेड्डी और रंगा रेड्डी में विरोध प्रदर्शन किया। किसान संघों ने केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ आज भारत बंद बुलाया हुआ है।
 

12:45 PM, 08-Dec-2020

दिल्ली को जोड़ने वाले एनएच-24 पर किसानों ने लगाया जाम

किसानों ने दिल्ली को जोड़ने वाले एनएच-24 पर जाम लगा दिया है। इससे यातायात पर असर पड़ेगा।

12:40 PM, 08-Dec-2020

महाराष्ट्र में सार्वजनिक परिवहन पर नहीं पड़ा कोई असर

अधिकारियों ने कहा कि मुंबई में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं, उपनगरीय ट्रेनों और बस सहित महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह अप्रभावित रहीं। बता दें कि विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है।
 

12:35 PM, 08-Dec-2020

विपक्ष पर गिरिराज सिंह ने किया हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, 'जिस तरह से इंग्लैंड के सांसदों, कनाडा के प्रधानमंत्री ने आंतरिक हस्तक्षेप किया, इस पर विपक्ष की जुबान क्यों बंद है?' बता दें कि इंग्लैंड के सांसदों और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी की है।
 
 

12:31 PM, 08-Dec-2020

देश की छवि को बदनाम करना विपक्षी दलों का पुराना तरीका है

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किसानों के प्रदर्शन पर कहा, 'हर चीज पर लोगों को गुमराह करना, देश की छवि को बदनाम करने की साजिश करना इनका (विपक्षी दलों) पुराना तरीका रहा है। अपने शासन काल में कांग्रेस, एनसीपी, अकाली दल, लेफ्ट पार्टियां इस तरह के बिल का सीना ठोक कर समर्थन करती रही हैं।' 
 

 

12:25 PM, 08-Dec-2020

समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के ‘भारत बंद’ आह्वान के मद्देनजर मंगलवार को यहां प्रयागराज स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया और पटरी पर लेटकर नारेबाजी की।

12:20 PM, 08-Dec-2020

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने लोगों से किया बंद को समर्थन देने का अनुरोध

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर मंगलवार को राज्य के लगभग सभी बड़े शहरों में व्यापारिक संस्थान बंद रहे। छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन किया है। सत्ताधारी दल के नेता और कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर निकले तथा लोगों से समर्थन का अनुरोध किया।

12:15 PM, 08-Dec-2020

नए कृषि कानून केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए: दिग्विजय सिंह

नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ये कानून केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं।

12:10 PM, 08-Dec-2020

पंजाब में दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर पंजाब में अनेक स्थानों पर दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

12:05 PM, 08-Dec-2020

जयपुर में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता

राजस्थान के जयपुर में भारत बंद के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा के जयपुर स्थित कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी हुई।

12:00 PM, 08-Dec-2020

मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन ने किया बंद का समर्थन

मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने कहा, 'केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानून देश के किसानों को खत्म कर देंगे। उत्तर भारत में किसानों ने बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू कर दिया है और आज भारत बंद बुलाया गया है। मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन इस बंद का समर्थन करता है।'
 

 

11:54 AM, 08-Dec-2020

ठंड लगने से सोनीपत के किसान की मौत

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में टीडीआई सिटी के सामने किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय (32) गांव बरोदा सोनीपत के तौर पर हुई है। अजय के पास एक एकड़ जमीन थी और वह जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि मौत ठंड लगने से हुई है। परिजनों के अनुसार, अजय रात को खाना खाकर सोया था लेकिन सुबह नहीं उठा।

11:49 AM, 08-Dec-2020

मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, 'मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो! सभी देशवासी जानते हैं कि आज भारत बंद है। इसका संपूर्ण समर्थन करके हमारे अन्नदाता के संघर्ष को सफल बनाएं।'
 
 

11:41 AM, 08-Dec-2020

असम में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया

असम में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जो गुवाहाटी में जनता भवन के सामने किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे।
 
 

11:36 AM, 08-Dec-2020

कांग्रेस, वाम समर्थकों ने बंगाल में सड़कों, रेल पटरियों को किया जाम

कांग्रेस और वाम दलों के समर्थकों ने मंगलवार को किसानों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के समर्थन में राज्य में कई स्थानों पर रेल पटरियों को जाम किया और सड़कों पर धरना दिया।

11:31 AM, 08-Dec-2020

झारखंड में प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे

झारखंड में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और रांची में नए कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के तहत मार्च निकाला।
 
 

11:26 AM, 08-Dec-2020

वामपंथी दलों और एसएफआई ने किया प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश में वामपंथी दलों और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में, विशाखापत्तनम में एनएच-16 पर विरोध प्रदर्शन किया।
 
 

11:20 AM, 08-Dec-2020

पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों ने कृषि कानूनों के खिलाफ लगाए नारे 

पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों ने कृषि कानूनों के खिलाफ नारे लगाए और कोलकाता के जादवपुर इलाके में पुतले जलाए। माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा, पश्चिम बंगाल में किसान की मांग के समर्थन में पूरा बंद है। हमें उम्मीद है कि पूरे भारत में भी ऐसी ही स्थितियां हैं।
 
 

11:10 AM, 08-Dec-2020

भारत बंद का पश्चिमी यूपी में मिला-जुला असर, खुले बाजार

कृषि कानूनों के विरोध में प्रस्तावित भारत बंद के दौरान किसान संगठन आज मेरठ जिले में जगह-जगह हाईवे पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जाम लगाएंगे। इसे लेकर जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं वहीं, जबरन बंद कराने अथवा गलत व्यवहार करने वालों से पुलिस को सख्ती से निपटने के आदेश हैं। 

मंगलवार सुबह से ही पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में भारत बंद को लेकर हलचल शुरू हो गई। मेरठ में किसान बंद के समर्थन आज सुबह ही सपा नेता पवन गुर्जर को उनके नूर नगर आवास से पुलिस ने गिरफ़्तार किया। शहर को नौ जोन में बांटा गया है। घंटाघर, बेगमपुल समेत कई स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात है।
 

11:04 AM, 08-Dec-2020

किसानों के समर्थन में अन्ना हजारे एक दिन के अनशन पर बैठे

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे मंगलवार को एक दिन के अनशन पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने मंगलवार को ‘भारत बंद’ रखने की अपील भी की है। हजारे ने कहा कि देश में आंदोलन होना चाहिए ताकि सरकार पर दबाव बने और वह किसानों के हित में कदम उठाए।
 

10:58 AM, 08-Dec-2020

विपक्षी नेताओं के घर और कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा

भारत बंद के मद्देनजर कानपुर में पूर्व सांसद सुभाषिनी अली सहित सभी विपक्षी नेताओं के घरों और कार्यालयों के बाहर पुलिस का पहरा लगाया गया है।

10:54 AM, 08-Dec-2020

दिल्ली पुलिस ने सीमाओं, बाजारों समेत अन्य स्थानों पर बढ़ाई सुरक्षा

केंद्र के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी और शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के पूरे इंतजाम किए हैं।

10:48 AM, 08-Dec-2020

गुजरात में प्रदर्शनकारियों ने तीन राजमार्गों को बाधित किया

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने गुजरात के ग्रामीण इलाकों में तीन राजमार्गों को बाधित किया और मार्ग पर जलते हुए टायर रख दिए। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।


 

10:43 AM, 08-Dec-2020

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में केकेएमएस ने किया प्रदर्शन

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में सिवनी-मालवा क्षेत्र में मंगलवार सुबह किसान संघों द्वारा केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए 'भारत बंद' के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन (केकेएमएस) के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की।

10:36 AM, 08-Dec-2020

आप का आरोप, दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को किया नजरबंद

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर के अंदर नजरबंद कर दिया है चूंकि वह कल सिंघु सीमा पर किसानों से मिलने के लिए गए थे। किसी को भी उनका निवास छोड़ने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
 
 

10:30 AM, 08-Dec-2020

नौ जोन में बंटा मेरठ, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात,

भारत बंद को देखते हुए पुलिस विभाग अलर्ट पर रहेगा। एसपी सिटी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले को नौ जोन, 31 सेक्टरों में बांटा गया है। 1-1 कंपनी आरएएफ बीएसएफ व तीन कंपनी पीएसी के अलावा 32 क्यूआरटी तैनात की गई है। हाईवे से लेकर शहर के मुख्य बाजारों में पुलिस तैनाती रहेगी।

https://www.amarujala.com/video/india-news/farmers-protest-bharat-bandh-on-8th-december-markets-close
 

10:25 AM, 08-Dec-2020

आसनसोल में भारतीय ट्रेड यूनियन ने निकाला मार्च

पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में, भारतीय ट्रेड यूनियन ने आज आसनसोल में विरोध मार्च निकाला।
 

10:20 AM, 08-Dec-2020

राजद कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को दिया अपना समर्थन

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को अपना समर्थन दिया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने दरभंगा के गंज चौक पर टायर जलाया।
 
 

10:14 AM, 08-Dec-2020

दोपहर तक यूपी, दिल्ली, टनकपुर, हल्द्वानी के लिए नहीं चलेंगी बसें

किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को बंद के मद्देनजर यूपी, दिल्ली, टनकपुर और हल्द्वानी के लिए देहरादून से रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बैठक कर यह फैसला लिया है। यह फैसला ड्राइवर, कंडक्टर, बस और सवारियों की सुरक्षा के तहत लिया गया है। दोपहर तक माहौल देखने के बाद बसों को रवाना किया जाएगा।

10:07 AM, 08-Dec-2020

कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं ने विधान सौधा में किया प्रदर्शन

कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं ने बंगलूरू में स्थित विधान सौधा में गांधी प्रतिमा के सामने किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया, केंद्र के खिलाफ नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। इस दौरान पार्टी नेता सिद्धारमैया, बीके हरिप्रसाद, रामलिंग रेड्डी और अन्य उपस्थित रहे।
 
 

10:01 AM, 08-Dec-2020

तेलंगाना पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

तेलंगाना के राचनकोंडा पुलिस ने कहा, 'सभी से भारत बंद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की जाती है। किसी भी तरह से जबरन बंद/ रोक लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'
 
 

09:56 AM, 08-Dec-2020

वामपंथी संगठनों ने की नारेबाजी

कर्नाटक में भारत बंद के कारण कलबुर्गी में वामपंथी संगठनों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की। कलबुर्गी सेंट्रल बस स्टेशन का दृश्य।
 
 

09:51 AM, 08-Dec-2020

गौतम बौद्ध नगर में कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ होगी सख्ती

गौतम बौद्ध नगर के अतिरिक्त सीपी लव कुमार ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े और कोई यातायात में कोई व्यवधान न हो। जिले की सभी महत्वपूर्ण प्रविष्टि/ निकास बिंदुओं पर/ पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हमने पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी) बल भी तैनात किए हैं। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चक्कर लगा रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी जबरन बंद न थोपे। सभी को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और ऑटो की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जो भी कानून अपने हाथ में लेगा, हम उससे सख्ती से निपटेंगे।'
 
 

09:36 AM, 08-Dec-2020

तेलंगाना के सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने किसानों का किया समर्थन

तेलंगाना के कामरेड्डी में सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को अपना समर्थन दे रहे हैं। एक बस चालक ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई है। उनके साथ जाते हुए हम आरटीसी के कार्यकर्ता यहां विरोध कर रहे हैं। किसानों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।'
 
 

09:31 AM, 08-Dec-2020

पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों ने रोकी ट्रेन

पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों ने आज किसान यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में, कोलकाता के जादबपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पटरियों पर विरोध प्रदर्शन किया और एक ट्रेन को रोक दिया।
 
 

09:25 AM, 08-Dec-2020

पटना में तैनात सुरक्षाकर्मी

बिहार की राजधानी पटना में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है। इसके मद्देनजर पटना में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
 
 

09:19 AM, 08-Dec-2020

सिंघु सीमा पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं

सिंघु सीमा (हरियाणा-दिल्ली सीमा) पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। सीमा पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज लगातार 13वें दिन जारी है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है।
 
 

09:17 AM, 08-Dec-2020

आंध्र प्रदेश में वामपंथी दलों ने किया विरोध प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश में वामपंथी दलों ने केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ, किसान यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में, विजयनगरम जिले के पार्वतीपुरम में विरोध प्रदर्शन किया गया।
 
 

09:09 AM, 08-Dec-2020

बिहार सरकार ने दिया सख्ती का आदेश

भारत बंद के मद्देनजर बिहार सरकार ने सभी एसपी को आदेश दिया है कि यदि प्रदर्शनकारी कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश करें, तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाए।

09:06 AM, 08-Dec-2020

'भारत बंद' के दौरान खुला एपीएमसी बाजार

महाराष्ट्र के पुणे में 'भारत बंद' के दौरान एपीएमसी का बाजार खुला है। एक स्थानीय व्यापारी सचिन पयगुडे कहते हैं, 'हम किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हैं। लेकिन हमने आज बाजार खुला रखा है। ऐसे में दूसरे राज्यों से आने वाले कृषि उत्पादों को स्टोर किया जा सकता है वरना वे वे सड़ जाएंगे। इन्हें कल ही बेचा जाएगा।'
 

Maharashtra: Pune APMC market remains open on 'Bharat Bandh'

"We support farmers' agitation. But we've kept the market open today so farm produces coming in from other states can be stored or else they will rot. It will be sold tomorrow only," says a local trader, Sachin Paygude pic.twitter.com/r2tavcyOnp

— ANI (@ANI) December 8, 2020

 

09:06 AM, 08-Dec-2020

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कौन सी सीमाएं हैं खुलीं और बंद

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा, 'टिकरी, झारोदा बॉर्डर, धनसा किसी भी तरह की ट्रैफिक गतिविधि के लिए बंद हैं। बदुसराय सीमा केवल हल्के मोटर वाहनों जैसे कारों और दोपहिया वाहनों के लिए खुली है। झटीकरा सीमा केवल दोपहिया यातायात के लिए खुली है। दौराला, कापसहेड़ा, राजोखरी एनएच-8, बिजवासन/ बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा की सीमाएं हरियाणा जाने के लिए खुली हैं।'
 

Available open borders to Haryana are - Daurala, Kapashera, Rajokri NH 8, Bijwasan/Bajghera, Palam Vihar and Dundahera borders: Delhi Traffic Police#FarmersProtest

— ANI (@ANI) December 8, 2020


 

09:05 AM, 08-Dec-2020

हमारा विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'हमारा विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। अगर हमारे द्वारा बुलाए गए भारत बंद में कोई 2-3 घंटे के लिए फंस जाता है, तो हम उन्हें पानी और फल प्रदान करेंगे। हमारी एक अलग अवधारणा है।' 
 

Our protest will be completely peaceful. If someone gets stuck for 2-3 hours in a Bandh called by us, we provide them with water and fruits. Ours is a different concept: Rakesh Tikait, Spokesperson, Bharatiya Kisan Union#BharatBandh pic.twitter.com/llqevLaSjK

— ANI (@ANI) December 8, 2020

 

09:05 AM, 08-Dec-2020

दिल्ली के बुराड़ी में प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए किसान

दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में ठहरे किसान आज सुबह प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए। ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन लगातार 13वें दिन जारी है। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है।
 

Delhi: Farmers staying at Burari's Nirankari Samagam Ground gathered for prayers this morning. The protest at the Ground entered 13th day today.

Farmer Unions have called a #BharatBandh today, against Central Government's #FarmLaws. pic.twitter.com/WA2zhYkoEG

— ANI (@ANI) December 8, 2020

 

09:05 AM, 08-Dec-2020

आंध्र प्रदेश में वामपंथी दलों ने किया विरोध प्रदर्शन 

आंध्र प्रदेश में वामपंथी दलों ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में विजयवाड़ा में आज विरोध प्रदर्शन किया।
 

Andhra Pradesh: Left political parties stage a protest in Vijayawada, in support of today's #BharatBandh called by farmer unions, against Central Government's #FarmLaws. pic.twitter.com/PsbrFNxlaL

— ANI (@ANI) December 8, 2020

 

09:04 AM, 08-Dec-2020

ओडिशा में वाम दलों, ट्रेड यूनियन ने रोकी ट्रेन

ओडिशा में वाम दलों, ट्रेड यूनियन और किसान यूनियन भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका। केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है।
 

Odisha: Left political parties, trade unions and farmer unions stop trains at Bhubaneswar Railway Station.

Farmer Unions have called #BharatBandh today, over Centre's #FarmLaws. pic.twitter.com/C63X69FSlE

— ANI (@ANI) December 8, 2020

 

09:04 AM, 08-Dec-2020

उस्मानिया विश्वविद्यालय ने स्थगित की परीक्षाएं

उस्मानिया विश्वविद्यालय ने अपने अधिकार क्षेत्र में आठ दिसंबर को होने वाली सभी परीक्षाओं को भारत बंद के कारण स्थगित कर दिया है। नियत समय में संशोधित कार्यक्रम के बारे में बता दिया जाएगा। नौ दिसंबर से निर्धारित परीक्षाएं अनुसूची के अनुसार आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी उस्मानिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने दी।
 

All examinations scheduled on 8th Dec under Osmania University jurisdiction have been postponed due to #BharatBandh. The revised schedule will be given in due course of time. Examinations scheduled from 9th Dec will be held as per schedule: Controller of Exams, Osmania University pic.twitter.com/nHr5pILXGK

— ANI (@ANI) December 8, 2020

 

09:04 AM, 08-Dec-2020

महाराष्ट्र में रेल रोको प्रदर्शन

महाराष्ट्र में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने 'भारत बंद रेल रोको' विरोध प्रदर्शन किया और थोड़ी दूर बुलढाणा के मलकापुर में एक ट्रेन को रोक दिया गया। बाद में उन्हें पुलिस ने पटरियों से हटा दिया और हिरासत में ले लिया। केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है।
 

Maharashtra: Swabhimani Shetkari Saghtana staged 'Bharat Bandh Rail Roko' protest and briefly stopped a train today in Malkapur of Buldhana dist. They were later removed from the tracks by Police & detained.

Farmer Unions have called #BharatBandh today, over Centre's #FarmLaws pic.twitter.com/syREnd7Iez

— ANI (@ANI) December 8, 2020


 

09:01 AM, 08-Dec-2020

आरएस मनसा ने कहा, रामलीला ग्राउंड पर मिले विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति

किसान बंद के मद्देनजर अपना जन्मदिन नही मनाएंगी सोनिया
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। यह फैसला उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन और कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर लिया है।
 

Congress interim president Sonia Gandhi (in file pic) will not celebrate her birthday on December 9, in view of the ongoing farmer's agitation against agriculture bills & #COVID19 situation across the country. pic.twitter.com/ivURWapgam

— ANI (@ANI) December 8, 2020

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें