फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत सिंह मान ने कहा- सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह कोविड फंड में आए पैसे का दें हिसाब 

Sat, 17 Apr 2021 12:13 AM IST
Kuldeep Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पंजाब के सीएम बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, जबकि राज्य की जनता कोरोना से अकाल मौत मर रही है
  • जनता के पैसे को गुप्त नहीं रखा जा सकता इसलिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को फंड के पैसे का हिसाब देना चाहिए
विज्ञापन
bhagwant singh mann - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम कोविड फंड में आए पैसे का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जनता का पैसा है और जनता को यह जानने का हक है कि उसके नाम पर आए हुए पैसे को कैसे और कहां खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि यह इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि एक तरफ तो मुख्यमंत्री बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, जबकि इसी दौरान राज्य की जनता कोरोना महामारी में अकाल मौत मर रही है।  

विज्ञापन


शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में आप के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि सीएम कोविड रिलीफ फंड में कितना पैसा आया और उसे कहां खर्च किया गया, आज तक इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। जनता के पैसे को गुप्त नहीं रखा जा सकता इसलिए, कैप्टन अमरिंदर सिंह इस फंड के पैसे का हिसाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत में आए हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। कोरोना की पहली लहर भी बीत गई, लेकिन राज्य के सरकारी अस्पतालों में अभी तक पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर तक उपलब्ध नहीं हैं। अस्पतालों में अभी तक बेड की संख्या भी नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने कुछ किया ही नहीं तो रिलीफ के नाम पर एकत्र हुआ पैसा कहां खर्च किया गया इसकी जानकारी जनता के सामने आनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि राज्य में लगातार कोविड मरीजों की मृत्यु दर में भी काफी बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह स्वास्थय सुविधाओं को बेहतर करने के बजाए बीमारी के नाम पर अपना प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार कोरोना मृतकों की संख्या में भी हेरफेर कर रही है। रोज सैंकड़ो लोग इलाज नहीं हो पाने के कारण दम तोड़ रहे हैं, लेकिन सरकार के रिकॉर्ड में उन सारे लोगों का नाम शामिल नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें