फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान ने फिर संसद में पढ़ा शेर, ठहाकों के बीच सांसद बोले वाह! मजा आ गया

Mon, 09 Dec 2019 10:34 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bhagwant Mann
विज्ञापन
अपने हरफनमौला अंदाज के लिए मशहूर आम आदमी सांसद भगवंत मान ने सोमवार को संसद में एक बार फिर अपने अंदाज में शेर पढ़ा। उनका शेर सुनने के बाद सांसदों ने कहा वाह! मजा आ गया। भगवंत मान ने पीठसीन मीनाक्षी लेखी से शेर पढ़ने के लिए इजाजत की गुहार लगाई और फिर शेर पढ़ना शुरू किया। उन्होने कहा... 
विज्ञापन


इतने लंबे सफर को मीलों में बांटिए, कौम को कबीलों में बांटिए
एक बहता दरिया है मेरा भारत, इसे नदियों और झीलों में मत बांटिए। 


उनका शेर सुनने के बाद सांसदों ने भगवंत मान की तारिफ की। मान ने नागरिकता संशोधन बिल पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अंग्रेज पंजाब से हमारे कुछ पूर्वजों को उत्तर-पूर्वी राज्यों में ले गए थे। जो अब वहां शरणार्थी हैं। सदन मुझे जवाब दे कि अब उनका क्या होगा? 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें