फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: तीर्थयात्रा के दौरान प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालु कर सकेंगे अयप्पा मंदिर के दर्शन

Fri, 30 Oct 2020 12:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केरल के सबरीमला में दो महीने तक चलने वाली तीर्थयात्रा के लिये भगवान अयप्पा मंदिर के कपाट 16 नवंबर को खोल दिये जाएंगे। इस दौरान प्रतिदिन लगभग 1,000 श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छुट्टियों और 'मकराविलक्कु' दिवस पर अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी। विजयन ने कहा कि मंडला-मकराविलक्कु मौसम के लिये मंदिर को खोले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कोविड-19 के चलते श्रद्धालुओं के लिये विशेष प्रबंध किये गए हैं।
विज्ञापन



अयप्पा मंदिर को पांच दिवसीय मासिक पूजा के लिये 17 अक्टूबर को खोला गया था। उससे पिछले छह महीने तक मंदिर के कपाट बंद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें