फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने किया आगाह: कोरोना इंजेक्शन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से रहें सावधान

Sat, 01 May 2021 07:21 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर, टोसिलाइजुमाब इंजेक्शन का झांसा देकर जरूरतमंद लोगों को झांसा देकर पैसे लूट रहे हैं।
विज्ञापन
Remdesivir injection... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने किया आगाह, कोरोना इंजेक्शन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से रहें सावधान मुंबई पुलिस ने लोगों से साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने को कहा है। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर सिपला कंपनी के प्रतिनिधि बनकर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ये लोग कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर, टोसिलाइजुमाब इंजेक्शन का झांसा देकर जरूरतमंद लोगों को झांसा देकर पैसे लूट रहे हैं। इस संबंध में सिपला फार्मास्यूटिकल्स ने एक शिकायती पत्र देकर मुंबई साइबर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। 

पुलिस ने कहा कि साइबर धोखाधड़ी करने वाले खुद को सिपला का वितरक बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपना नंबर शेयर कर रहे हैं। जब लोग इन्हें फोन करते हैं तो पैसों की मांग की जाती है। पैसे लेने के बाद ये फोन बंद कर देते हैं।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण विभाग ने रेमडेसिविर और टोसिलिजुमाब को अधिकृत सरकारी और निजी अस्पताल से ही सप्लाई करने का निर्देश दिया है। कोई भी व्यक्ति, वितरक या रिटेलर इसे नहीं बेच सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें