फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद के बीच अगले सप्ताह वार्ता करेंगे भारत और नेपाल

Thu, 13 Aug 2020 05:00 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीमा विवाद को लेकर चल रहे तनाव के बीच भारत और नेपाल अगले सप्ताह आपस में वार्ता करेंगे। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वार्ता के दौरान नेपाल में भारत के सहयोग से चल रहे प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों ने कहा, 17 अगस्त को वार्ता में नेपाल में भारतीय राजदेत विनय क्वात्रा और नेपाली विदेश सचिव शंकरदास बैराकी हिस्सेदारी करेंगे।

विज्ञापन


हालांकि सूत्रों ने यह नहीं बताया कि इस दौरान नेपाल की तरफ से जारी किए गए नए विवादित नक्शे को लेकर भी वार्ता के दौरान चर्चा की जाएगी या नहीं। लेकिन भारतीय इलाकों को नेपाल की तरफ से अपने संशोधित नक्शे में शामिल किए जाने से दोनों देशों के बीच लगातार बिगड़ रहे संबंधों के दौरान पहली वार्ता होने के चलते इसे बेहद अहम माना जा रहा है।


नई दिल्ली की तरफ से काठमांडो को विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्टों में मदद दी जा रही है। यह मदद इस हिमालयी देश में आधारभूत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए चालू की गई भारत-नेपाल द्विपक्षीय पहल के तहत दी जा रही है।
विज्ञापन


काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आपसी संपर्क, पेयजल व सफाई व्यवस्था आदि क्षेत्रों में 2003 से भारत 77 नेपाली जिलों में 798.7 करोड़ नेपाली रुपये से ज्यादा लागत की 422 उच्च प्रभावी सामुदायिक विकास परियोजनाओं को पूरा कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें