फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बंगलूरू में तीन मंजिला घर में लगी आग, महिला की मौत; परिवार के तीन अन्य सदस्य सुरक्षित बाहर निकले

Tue, 03 Mar 2026 04:28 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।

सार

Karnataka: बंगलूरू में एक इमारत में आग लगने के बाद एक महिला तीसरी मंजिल पर ही फंस गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकल गए। आग पर काबू पाए जाने के बाद महिला को बेहोशी की हालत में निकाला। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में एक घर में आग लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


घटना कहां हुई?
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सविता के रूप में हुई है। उनके पति रमेश बाबू (जो एक ठेकेदार हैं), उनका बेटा विश्रुत और उनकी सास चन्नमा इस हादसे में सुरक्षित घर से बाहर निकल गए। घटना सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच बंगलूरू के राजाजीनगर इलाके में तीन मंजिला इमारत में हुई। 

तीसरी मंजिल पर रहता था परिवार
उन्होंने बताया कि बाबू की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि इमारत के भूतल और पहली मंजिल को किराये पर दिया गया था, जबकि परिवार तीसरी मंजिल पर बने डुप्लेक्स में रहता था। 
विज्ञापन


आग लगने का पता कैसे चला?
घटना की रात बाबू और उनकी मांग डुप्लेक्स के निचले हिस्से में टीवी देख रहे थे। वहीं, विश्रुत ऊपरी हिस्से के दो कमरों में से एक में था। उसे सामने वाले कमरे से जलने की गंध आई और जांच करने पर उसे पता चला कि आग लगी हुई है। 

ये भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव में कांग्रेस में टिकटों के लिए हुई थी खरीद-फरोख्त? भाजपा ने पार्टी नेतृत्व पर लगाए आरोप

पुलिस ने क्या बताया?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विश्रुत ने तुरंत अपने पिता और दादी को इसकी जानकी दी और उन्हें घर से बाहर भेज दिया। उस समय बाबू की पत्नी ऊपरी हिस्से में थीं। इससे पहले कि वह नीचे आ  पातीं, आग तेजी से फैल गई और वह ऊपर ही फंस गईं। विश्रुत किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया। 

महिला की अस्पताल में मौत
इसके बाद दमकल और आपातकालीन सेवा के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। इसके बाद सविता को बेहोशी की हालत में नीचे लाया गया और मल्लेश्वरम स्थित मनिपल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया,  शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि आग से निकलने वाले धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई होगी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने की सही वजह का अभी पता लगाया जा रहा है। इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें