फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू के छात्र ने लहराया परचम, गूगल ने दिया 1.2 करोड़ का सालाना पैकेज

Sun, 08 Jul 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (बंगलूरू) में पढ़ने वाले एक 22 वर्षीय छात्र को गूगल ने 1.2 करोड़ रुपये के सालाना वेतन पर नौकरी दी है। आदित्य पालीवाल एमटेक के छात्र हैं। अब वो गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च विंग में काम करेंगे। वह 16 जुलाई को न्यूयॉर्क स्थित गूगल के ऑफिस में ज्वाइन करेंगे। आदित्य रविवार को आईआईआईटी बंगलूरू के 18वें दीक्षांत समारोह के दौरान अपना प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे। 

विज्ञापन


आदित्य मुंबई के रहने वाले हैं। वह पहली बार तब प्रकाश में आए थे जब गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक में रिसर्च के लिए एक टेस्ट का आयोजन किया था। इस टेस्ट में दुनियाभर के 6,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और अंतत: 50 लोगों को चयनित किया गया था, जिसमें आदित्य भी शामिल थे। 

इसके अलावा आदित्य 2017-2018 में आयोजित एसीएम इंटरनेशनल कॉलेजिएट प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता (आईसीपीसी) के फाइनलिस्ट में से भी एक थे। यह कंप्यूटर भाषा कोडिंग के लिए प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है। अप्रैल में हुई इस प्रतियोगिता में उनकी टीम में सिमरन दोजानिया और श्याम केबी भी थे। इस साल 111 देशों के 3,098 विश्वविद्यालयों के करीब 50,000 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। 
विज्ञापन


आदित्य ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए अपने साक्षात्कार में बताया कि 'मुझे मार्च में ही इसके लिए ऑफर मिला था और मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा था। मैं बहुत खुश हूं और मैं आशा करता हूं कि गूगल में मेरे कार्यकाल के दौरान मुझे बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा'। उन्होंने बंगलूरू में बिताए अपने पांच साल के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वह एक बेहतरीन समय था। मेरे शिक्षकों ने हमेशा मुझे कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित किया और सपोर्ट भी किया। उन्होंने कहा कि मेरे सीनियर्स ने भी मेरे यहां तक पहुंचने में अहम रोल अदा किया है। बता दें कि आदित्य को प्रोग्रामिंग के अलावा ड्राइविंग और फुटबॉल और क्रिकेट जैसे खेलों में भी रूचि है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें