फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बंगलूरू में अजान के दौरान दुकानदार को हनुमान चालीसा बजाने पर पीटा, तीन गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2024 05:54 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, बंगलूरू

सार

कहा जा रहा है कि आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से थे और हनुमान चालीसा बजाने से खफा थे। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन फरार हैं।
 
विज्ञापन
Bengaluru Police (सांकेतिक तस्कीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में रविवार शाम अजान के दौरान तेज आवाज में भक्ति गीत बजाने पर कुछ लोगों ने एक दुकानदार को पीट दिया। घटना हलासुरू गेट थाना क्षेत्र के सिद्धन्नागली की है। कहा जा रहा है कि आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से थे और हनुमान चालीसा बजाने से खफा थे। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मुकेश ने कहा कि वह अपनी दुकान में भक्ति गीत बजा रहा था। तभी वहां छह-सात लोग आ धमके। उन्होंने कहा कि अभी हमारी अजान का समय है। इस समय  भजन नहीं बजने चाहिए। वे उसके साथ मारपीट करने लगे और चाकू से हमले की धमकी भी दी।

भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
उधर, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत शुरू हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या न पीड़ित से मुलाकात की और प्रदेश सरकार को चेताया कि सभी आरोपियों को मंगलवार तक गिरफ्तार नहीं किया तो वह आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें