फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर की नौकरी के मामले में बेंगलूरू, मुंबई सबसे आगे: रिपोर्ट

Wed, 28 Aug 2019 04:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीएम मॉल समेत अन्य कई ई-कॉमर्स साइट का बाजार पर बोलबाला होने और ई-वाणिज्य स्टार्टअप के कारोबार में तेजी आने के साथ ही देश में ड्राइवरों की मांग बढ़ी है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि बेंगलूरू और मुंबई जैसे शहरों में यह मांग सबसे ज्यादा है। इसलिए बेंगलूरू और मुंबई डूाइवर की नौकरी के मामले में देश में सबसे आगे है।

विज्ञापन


रोजगार क्षेत्र की साइट ‘इंडीड’ के अनुसार देश भर में ड्राइवरों के जिए रोजगार के जो नए अवसर पैदा हो रहे हैं उनमें सबसे ज्यादा 15 प्रतिशत अवसर बेंगलूरू में निकलते हैं। इसके बाद मुंबई (10 प्रतिशत) और दिल्ली (सात प्रतिशत) का स्थान है। 

यह रिपोर्ट इंडीड के प्लेटफार्म पर दिये गये रोजगार के आंकड़ों पर आधारित है। इंडीड साइट के इन आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले पांच साल (2014 से 2018) के बीच ड्राइवर की नौकरी के अवसर दोगुना हो गये हैं। इंडीड इंडिया के प्रबंध निदेशक शशि कुमार ने कहा, भारतीय स्टार्टअप फल फूल रहे हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से तरह-तरह की नौकरियों के अवसर पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन


खाना और दूसरे उत्पादों की घरों में आपूर्ति करने वाली विभिन्न स्टार्टअप कंपनियों, लाजिस्टिक्स और परिवहन कार्य से जुड़े क्षेत्रों में ड्राइवरों की मांग बढ़ने से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। 

जनवरी-दिसंबर 2018 के दौरान नौकरी की तलाश करने वाले प्रति दस लाख लोगों में ड्राइवर की नौकरी खोजने वालों का हिस्सा 40 प्रतिशत बढ़ गया था। स्थानीय स्तर पर ड्राइवर का काम चाहने वालों के मामले में चंडीगढ़ और मोहाली पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें