फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू में दिनदहाड़े हत्या से दहशत: सड़क पर दौड़ाकर युवक को काट डाला, क्या पुरानी दुश्मनी बनी मौत की वजह?

Mon, 29 Jun 2026 10:53 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Bengaluru Murder: बंगलूरू के जेपी नगर इलाके में रविवार शाम आपराधिक पृष्ठभूमि वाले राजा उर्फ हलमुख राजा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। तीन हमलावरों ने सड़क पर पीछा कर धारदार हथियारों से उस पर हमला किया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे पुरानी गैंगवार और वर्षों पुरानी दुश्मनी का हाथ हो सकता है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है। आइए, विस्तार से मामले को विस्तार से समझते हैं...
विज्ञापन
सरेआम दौड़ाकर युवक को काट डाला। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के व्यस्त जेपी नगर इलाके में रविवार शाम एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की सरेआम धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले युवक का रास्ता रोका, फिर सड़क पर उसका पीछा किया और लोगों के सामने ही उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान राजा उर्फ हलमुख राजा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक व्यावसायिक नंबर प्लेट लगी कार में आए थे। उन्होंने जेपी नगर के आईजी सर्किल के पास राजा को घेर लिया। जान बचाने के लिए राजा सड़क पर भागने लगा, लेकिन तीन हमलावरों ने उसका पीछा किया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Explainer: क्या केतन की हत्यारोपी सिया के दिमाग पर ग्रे मैटर का असर, कैसे इससे साइको किलर तक बन जाते हैं लोग?

क्या सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात?

पुलिस के हाथ घटना का सीसीटीवी फुटेज लगा है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि राजा जान बचाने के लिए सड़क पर भाग रहा है, जबकि हमलावर उसका पीछा कर रहे हैं। कुछ ही सेकंड में आरोपी उसे पकड़ लेते हैं और उस पर कई बार धारदार हथियार से हमला करते हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि राजा के सड़क पर गिर जाने के बाद भी हमलावर उस पर लगातार वार करते रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी कार से मौके से फरार हो गए।

क्या लोगों के सामने हुई हत्या, लेकिन कोई बचाने नहीं आया?

यह हमला शहर की एक व्यस्त सड़क पर हुआ। घटना के समय आसपास कई लोग और वाहन मौजूद थे, लेकिन हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार देखकर लोग डर गए। कई लोग मौके से भाग गए, जबकि कुछ वाहन चालक बिना रुके वहां से निकल गए। पुलिस का कहना है कि वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को हस्तक्षेप करने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद जेपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

क्या पुरानी गैंगवार और दुश्मनी हत्या की वजह बनी?

पुलिस शुरुआती जांच में इस हत्या को पुरानी गैंगवार और दुश्मनी से जोड़कर देख रही है। राजा के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज थे। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या यह हत्या करीब एक दशक पहले हुए कुख्यात अपराधी 'स्टैंड कुट्टी' उर्फ कुट्टी की हत्या का बदला है। उस मामले में राजा आरोपी था। पुलिस का मानना है कि वर्षों पुरानी रंजिश इस हत्या की मुख्य वजह हो सकती है।

क्या आपराधिक गिरोहों से जुड़े थे राजा के संबंध?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजा पहले परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद रह चुका था। जेल में उसका संपर्क कई कुख्यात अपराधियों से हुआ था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसका नाम दक्षिण बंगलूरू के अपराधी अरसय्या गिरोह से जुड़ा रहा है। इसके अलावा वह सुब्रमण्यपुरा डबल मर्डर केस में भी संदिग्धों के संपर्क में था। पुलिस अब राजा के आपराधिक नेटवर्क, पुराने विवादों और हाल के संपर्कों की गहन जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें