फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: भारी बारिश के बाद बंगलूरू बेहाल, हालात का जायजा लेने बुलडोजर पर पहुंचे विधायक

Mon, 19 May 2025 12:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक के दक्षिण के अंदरूनी इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उडुपी, बेलागावी, धारवाड़, गाडग, हावेरी और शिवमोगा में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
बंगलूरू में भारी बारिश से जलजमाव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 48 घंटे में हुई भारी बारिश ने भारत के शीर्ष शहरों में शुमार बंगलूरू की अव्यवस्था की पोल खोल दी। बंगलूरू में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति है और कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते कई पेड़ उखड़कर वाहनों पर गिर गए हैं। जगह-जगह जलजमाव की स्थिति है। पहले से ही भारी ट्रैफिक के लिए बदनाम बंगलूरू में जलजमाव के चलते ट्रैफिक व्यवस्था और भी ज्यादा बिगड़ गई है। 
विज्ञापन


बंगलूरू में भारी बारिश से ये इलाके हुए प्रभावित
बारिश के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें दिख रहा है कि सड़कों पर पानी भरा है और लोग घुटनों तक भरे पानी में चल रहे हैं। शहर की ड्रेनेज व्यवस्था भी इस बारिश में चरमरा गई, जिसके कारण लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया। पानी भरने के चलते कई लोग सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। जो इलाके भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं, उनमें बंगलूरू शहरी, बंगलूरू ग्रामीण, कोलार, चिकबल्लापुर, तुमुकुरु, मंड्या, मैसूर, हासन, कोडागु, बेलागावी, बीदर, रायचूर, यादगीर, देवनागरे, चित्रदुर्गा, साई लेआउट और होरामावु जैसे इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 

ये भी पढ़ें- Priyanka Senapati: कौन हैं यूट्यूबर प्रियंका सेनापति? ज्योति मल्होत्रा से लिंक को लेकर जांच के दायरे में आईं
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलडोजर पर प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे विधायक
जलजमाव के चलते स्थानीय विधायक बी बासवराज बुलडोजर पर सवार होकर प्रभावित इलाकों में हालात का जायजा लेने पहुंचे। विधायक ने साई लेआउट  इलाके का दौरा किया। पानी को निकालने के लिए प्रशासन जेसीबी का इस्तेमाल कर रहा है। मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक के दक्षिण के अंदरूनी इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उडुपी, बेलागावी, धारवाड़, गाडग, हावेरी और शिवमोगा में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

ये भी पढ़ें- Solapur Fire: प्रधानमंत्री मोदी ने सोलापुर में आग की घटना में हुईं मौतों पर दुख जताया, मुआवजे का किया एलान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें