फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु दंपती का आरोप: एयर इंडिया पायलट ने विमान के अंदर डॉगी को ले जाने से रोका, एयरलाइन ने दी सफाई

Sun, 18 Dec 2022 02:20 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

सचिन शेनॉय नाम के व्यक्ति ने घटना का वीडियो ट्विटर पर साझा किया और कहा कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टी पर जा रहे थे और तीन महीने पहले उन्होंने टिकट बुक कराया था। वे एयर इंडिया के निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार पालतू कुत्ते को अपने साथ ले जाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु के एक दंपती ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर एयर इंडिया के पायलट पर बोर्डिंग पास होने के बावजूद पालतू कुत्ते को विमान के अंदर ले जाने से रोकने का आरोप लगाया है। दंपती ने दावा किया है कि उन्होंने पालतू जानवर ले जाने के संबंध में सभी नियमों का पालन किया था। दंपती को शनिवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से पहले दिल्ली और फिर अमृतसर जाना था।

विज्ञापन


सचिन शेनॉय नाम के व्यक्ति ने घटना का वीडियो ट्विटर पर साझा किया और कहा कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ 12 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं और तीन महीने पहले उन्होंने टिकट बुक कराया था। वे एयर इंडिया के निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार पालतू कुत्ते को अपने साथ ले जाना चाह रहे थे। फ्लाइट पकड़ने के पहले से एयरलाइन के अधिकारियों के संपर्क में थे।


सचिन ने वीडियो में कहा कि उनके पालतू जानवर का वजन 4.2 किलोग्राम है और बैग के साथ कुल वजन पांच किलोग्राम है। नियमों के मुताबिक, वह बैग लेकर केबिन के अंदर सफर कर सकते हैं। चेकिंग के बाद उन्हें बोर्डिंग पास भी जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि हमने एयरपोर्ट पर चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार किया। इस दौरान पालतू कुत्ते ने एक बार भी नहीं भौंका। साथ ही हवाईअड्डे पर यात्रियों ने उसे दुलार भी किया। 
विज्ञापन


पालतू जानवर छोड़कर जाने को कहा गया
सचिन ने बताया कि पायलट कैप्टन चोपड़ा ने हमें विमान में प्रवेश करने से रोक दिया और कहा कि हमें यही बताया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि फ्लाइट ओवरबुक हो गई थी। उन्होंने कहा कि बाद में हमें बताया गया कि आप अपने पालतू जानवर को छोड़कर जा सकते हैं। सचिन ने दावा किया कि इस घटना से उन्हें काफी नुकसान हुआ है क्योंकि उन्होंने अपने गंतव्य शहर में होटल और यात्रा बुकिंग की थी।

सोशल मीडिया पर मिला समर्थन
वहीं, कई यूजर्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया और सचिन का समर्थन किया। कई लोगों ने एयर इंडिया के इस कदम को पालतू जानवरों के खिलाफ बताया और पायलट पर जुर्माना लगाने की मांग की। 

एयर इंडिया ने दी यह सफाई
सचिन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एयर इंडिया ने कहा कि हमारी बेंगलुरु एयरपोर्ट की टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव मदद की थी कि आपका डॉगी फ्लफी उड़ान भर सके। लेकिन फ्लाइट कैप्टन पालतू जानवर को लेकर असहज थे और इसलिए डॉगी को सवार होने की अनुमति नहीं दी गई।

टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि घरेलू उड़ानों पर पालतू जानवरों को ले जाने के लिए हमारी निर्धारित नीति में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि पालतू जानवरों को ले जाने की मंजूरी के फ्लाइल कैप्टन के अधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें