बेंगलुरू पुलिस ने एक ऐसा काम किया है जिसकी कोई व्यक्ति कल्पना भी नहीं करता है। मामला कुछ यूं है कि बेंगलुरू पुलिस ने लोकप्रिय सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को लेकर फेसबुक और ट्वीट के जरिये आईपीएल टीम का मजाक उड़ाया है। पुलिस विभाग की ओर से कुछ दिलचस्प ट्वीट्स और फेसबुक पोस्ट की एक सीरीज पोस्ट की गई है। इन पोस्ट में हास्य, व्यंग्य और शर्मिंदगी के साथ-साथ मजाकिया पॉइंट शामिल हैं।
एक ट्वीट में एक ड्रग डीलर की गिरफ्तारी की घोषणा करते हुए कहा गया कि अगर आप सोच रहे है कि आपका डीलर आपको बचाने क्यों नहीं पहुंचा तो शायद ऐसा क्यों हैं। चिंता न करें, आप इसे लेने पुलिस स्टेशन आ सकते हैं। यह ट्वीट शहर की ऑनलाइन मैसेज वाली युवा पुलिस टीम कर रहे थे। सोमवार को जीन्स और सर्ट पहने दो युवा कर्मी पुलिस आयुक्त कार्यालय के पांचवें मंजिल पर बैठ कर यह ट्वीट कर रहे थे। ये दोनों कर्मी पुलिस की सोशल मीडिया अकाउंट्स से निपटने के लिए काम करने वाली कंपनी का हिस्सा हैं। हालांकि कुछ देर बाद सुरक्षा कारणों को मद्देनजर रखते हुए उनके ट्वीट को रोक दिया गया है। इनमें से एक ट्वीट हैरी पॉटर से संबंधित था।
मामले में पुलिस आयुक्त प्रवीण ने कहा कि वार्दीधारी पुलिसकर्मी अब खातों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कम से कम 1000 फॉलोअर्स को दैनिक आधार से जोड़ रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया ऑपरेटरों की एक युवा टीम काम कर रही है।