फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: बंगलूरू में निर्माणाधीन इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

Wed, 10 Jul 2019 10:38 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
राहत और बचाव कार्य में लगी टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन
बंगलूरू के पुलकेशी नगर में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। 
विज्ञापन


रेस्क्यू टीम ने मलबे से अब तक नौ  लोगों को बाहर निकाला है जिन्हें नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभी तक बिल्डिंग गिरने के कारणों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।




मलबे में दबी 4 साल की बच्ची को एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस के त्वरित कार्रवाई बल ने बचाया। जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
 
बृहद बंगलूरू महानगरपालिका की मेयर गंगाम्बिका मल्लिकार्जुन ने पुलिकेशी नगर में बिल्डिंग गिरने की घटना पर कहा, 'उस बिल्डिंग में कानून का उल्लंघन करके एक अतिरिक्त मंजिल बनाई गई थी।  मैंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने और ऐसी इमारतों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें