फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा पॉल ने अज्ञात लोगों पर लगाया दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप

Sun, 11 Jul 2021 06:27 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता

सार

प्रत्युषा पॉल ने कहा, यह मेरे साथ पिछले एक साल से हो रहा है। शुरुआत में मैंने ऐसी धमकियों को नजरअंदाज किया, लेकिन अब यह नियंत्रण से बाहर जा रही हैं और मैंने इसकी शिकायत पुलिस में की है।  
विज्ञापन
बंगाली टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा पॉल - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाली टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा पॉल ने शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों पर उन्हें सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकी देने और अश्लील वेबसाइटों पर उनकी कुछ मॉर्फ्ड तस्वीरें जारी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री ने इस मामले में साइबर सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस पूरे मामले को लेकर प्रत्युषा पॉल ने कहा, यह मेरे साथ पिछले एक साल से हो रहा है। शुरुआत में मैंने ऐसी धमकियों को नजरअंदाज किया, लेकिन अब यह नियंत्रण से बाहर जा रही हैं और मैंने इसकी शिकायत पुलिस में की है।
विज्ञापन


ऐसी धमकियां देने वाले लोगों को जब मैं सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर देती हूं तो ये लोग नियमित रूप से अपना अकाउंट बदलते रहते हैं और मुझे दुष्कर्म की धमकी देते हैं।अभिनेत्री ने कहा, ऐसे लोगों ने मेरी मॉर्फ्ड तस्वीरें अश्लील वेबसाइटों पर डाल दीं और उन्हें मेरी मां और दोस्तों को भी भेज दिया। यह मेरे लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें