फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी-वाम दल नहीं कर पाए बंगाल का विकास, भाजपा को मिले मौका: श्राबंती चटर्जी

Wed, 03 Mar 2021 10:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
श्राबंती चटर्जी - फोटो : facebook.com/srabanti.actress
विज्ञापन

हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाली बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने बुधवार को कहा कि मैं ममता बनर्जी का सम्मान करती हूं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से ज्यादा प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस के शासन में बंगाल का उतना विकास नहीं हो पाया है जितना होना चाहिए था, इसलिए भाजपा को एक मौका मिलना चाहिए। 

विज्ञापन


श्राबंती चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 34 साल तक वाम दलों ने और 10 साल तक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शासन किया। इसके बाद भी जितना सही मायनों में विकास बंगाल में होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ है। उन्होंने कहा मैं चाहती हूं कि हमारे सोनार बांग्ला (स्वर्णिम बंगाल) का विकास होना चाहिए। इसलिए मैं चाहती हूं कि भाजपा को एक मौका मिले।

टीएमसी की ओर से पार्टी में शामिल होने की पेशकश की खबरों को लेकर चटर्जी ने कहा, मझे टीएमसी से कभी कोई ऑफर नहीं आया। हां मैं दीदी (ममता बनर्जी) का सम्मान करती हूं। दीदी के साथ मैं एक मंच पर भी रही हूं। उनके साथ प्रचार में भी गई हूं। लेकिन मुझे भाजपा की विचारधारा प्रभावित करती है। पीएम मोदी का विजन मुझे बहुत प्रभावित करता है।
विज्ञापन


चटर्जी ने कहा, मैं लंबे समय से स्क्रीन पर काम करती रही हूं और लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। मैं लोगों के साथ जमीन पर काम करना चाहती हूं और पश्चिम बंगाल के लिए कुछ करना चाहती हूं। बता दें कि चटर्जी एक मार्च को भाजपा में शामिल हुई थीं। राज्य में इस बार आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पिछले चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए थे।
 

 

विज्ञापन

बंगाल में कुछ ऐसा है विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम

इस बार पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होगा। पिछले विधानसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुआ था। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा। तीसरे चरण का चुनाव छह अप्रैल को 31 विधानसभा सीटों पर होगा।

चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को 44 विधानसभा सीटों पर होगा। पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को 44 विधानसभा सीटों पर होगा। छठे चरण में 22 अप्रैल को 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 विधानसभा सीटों पर और अंतिम व आठवें चरण में 29 अप्रैल को 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। वहीं, दो मई को मतगणना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें