फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'चार-पांच बाइक पर आए और बरसा दीं गोलियां', चश्मदीद ने बताई शुभेंदु के पीए की हत्या की पूरी कहानी

Thu, 07 May 2026 03:15 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चश्मदीदों ने इसे सुनियोजित हमला बताया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार रात एक बड़ी वारदात हुई। यहां भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर चश्मदीदों ने कई गंभीर खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि यह हमला पूरी तरह सोची-समझी साजिश थी। हमलावर 4 से 5 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। उन्होंने चंद्रनाथ की कार का पीछा किया और दोहारिया इलाके में उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन


चश्मदीद ने क्या कहा?
चश्मदीद के अनुसार, हमलावरों का मकसद सिर्फ चंद्रनाथ को मारना था। कार में शुभेंदु अधिकारी के ड्राइवर भी मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें छोड़ दिया हालांकि उन्हें भी गोली लगी है। चश्मदीद के मुताबिक, जैसे ही चंद्रनाथ की कार उनकी कार के आगे से गुजरी, वह अचानक रुक गई। इसके बाद उन पर हमला हुआ। हमलावर अपना काम पूरा करके वहां से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर एक माहिर शूटर लग रहा था। घटना रात साढ़े 10 से 11 बजे के बीच हुई। घटना के बाद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 


हमलावरों ने चार राउंड गोलियां चलाईं। इनमें से तीन गोलियां चंद्रनाथ के सिर में लगीं। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। चंद्रनाथ रथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी के खास सदस्य थे। उन्होंने चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी संभाली थी। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव है। वहां भारी पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात हैं। बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा की कई खबरें आई हैं। पुलिस ने अब तक हिंसा के करीब 200 मामले दर्ज किए हैं और 433 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि टीएमसी मध्यग्राम में डर का माहौल बनाना चाहती है। वे दिखाना चाहते हैं कि सत्ता अब भी उनके हाथ में है। 
विज्ञापन



क्या बोले डीजीपी?
मामले को लेकर डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने कहा, 'हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमने अपराध में इस्तेमाल की गई चार पहिया गाड़ी जब्त कर ली है, लेकिन बताया जा रहा है कि गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी है और उसमें छेड़छाड़ की गई है। हमें घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खाली कारतूस मिले हैं। चश्मदीदों और सबूतों से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।'
विज्ञापन


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें