फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: सिलीगुड़ी में अज्ञात बदमाशों ने लगाई BJP दफ्तर में आग, शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर लगाया आरोप

Fri, 23 Jun 2023 02:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह तब तक खत्म नहीं हो सकता, जब तक ममता बनर्जी सत्ता में है। टीएमसी या ममता को वोट न देना ही इसका एकमात्र उपाय है। 
विज्ञापन
BJP Office in Siliguri - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के डाबग्राम इलाके में स्थित भाजपा दफ्तर में गुरुवार की रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। इस हादसे के लिए भाजपा ने सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाा है। 
विज्ञापन


इस घटना पर पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह तब तक खत्म नहीं हो सकता, जब तक ममता बनर्जी सत्ता में है। टीएमसी या ममता को वोट न देना ही इसका एकमात्र उपाय है। 

ममता पुलिस पर सीआरपीएफ को काम नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि हिंसा को थाना कंट्रोल करेगा या नहीं ये आदेश में नहीं दिया गया है।  पहले चरण में 22 कंपनियों को तैनात किया गया है जिनके सीओ का नाम और नंबर भी दिया गया है। ये नाम और नंबर आम आदमी, सभी पार्टियों को भी दिया जाएगा। अगर कुछ होगा तो थाना के अलावा सीओ के पास भी शिकायत किया जाएगा और सीओ को शिकायत दर्ज करना ही पड़ेगा। क्योंकि यह हाई कोर्ट के खंडपीठ के आदेश से हुआ है। इसलिए हिंसा संबंधित मामलों को देखने का काम केंद्रीय बलों का है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हर थाने के सीओ को शिकायत मिलते ही उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। अगर किसी ने बीच में रुकावट डाली तो उसके बाद कोर्ट में जाया जाएगा। ममता पुलिस ने हमेशा सीआरपीएफ को काम करने से रोका है और जब तक वह सत्ता में है ऐसा जारी रहेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें