फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: निकाय चुनाव में हिंसा को लेकर भाजपा विधायकों का हंगामा, विधानसभा में जमकर हुआ ड्रामा

Mon, 07 Mar 2022 05:45 PM IST
Amit Mandal एएनआई, कोलकाता

सार

भाजपा विधायक स्थानीय चुनाव में हुई हिंसा को लेकर सदन में अपना विरोध जता रहे थे। इसे लेकर सीएम ममता ने भाजपा को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन
बंगाल विधानसभा (file photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को भारी ड्रामा देखा गया। राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में हिंसा को लेकर सदन में विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच अपना उद्घाटन भाषण देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उद्घाटन भाषण देने के लिए दोपहर दो बजे विधानसभा पहुंचे धनखड़ ऐसा नहीं कर सके क्योंकि भाजपा विधायक नगर निकाय चुनाव की हिंसा के पीड़ितों के पोस्टर और तस्वीरें लेकर सदन में उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में हिंसा पर हंगामा
राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर प. बंगाल में सियासी घमासान छिड़ गया। भाजपा विधायकों के भारी विरोध के कारण राज्यपाल जगदीप धनखड़ विधानसभा में ठीक से संबोधन नहीं कर सके। भाजपा विधायक स्थानीय चुनाव में हुई हिंसा को लेकर अपना विरोध जता रहे थे। 
 




सदन में हुआ ड्रामा 
हंगामे से परेशान धनखड़ ने सदन छोड़ने की कोशिश की लेकिन टीएमसी विधायकों ने उनका रास्ता रोक लिया। सदन में ये ड्रामा और हंगामा दोपहर दो बजे तक चलता रहा। जब सत्ता पक्ष ने उन्हें अपना भाषण सदन के पटल पर रखने को कहा तो राज्यपाल ने अपना भाषण पटल पर रखा और चले गए। 
विज्ञापन


ममता ने जताया आभार 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। सीएम ने कहा कि आज भाजपा यहां जो भी कर रही है वह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। भाजपा राज्य में संवैधानिक संकट पैदा करना चाहती है। ममता ने कहा कि हमने राज्यपाल से एक लाइन पढ़कर इसे विधानसभा के पटल पर रखने की दरख्वास्त की थी जिसे उन्होंने  मान लिया। इसके लिए ममता ने उनका आभार जताया और वह राज्यपाल से मिलने राजभवन भी पहुंचीं।  
 


सुवेंदु अधिकार राजभवन पहुंचे
विधानसभा सत्र में हंगामे के बाद भाजपा नेता विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने अन्य विधायकों के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने राजभवन की ओर मार्च किया। अधिकारी ने कहा, राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने हमला किया। सदन के अंदर जो हुआ उसे सभी ने देखा। हम राज्यपाल से मिलेंगे। टीएमसी विधायकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें