फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में एक अक्तूबर से भारी बारिश की चेतावनी, सरकार ने उठाए आपात कदम

Mon, 29 Sep 2025 09:26 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

West Bengal: आईएमडी ने एक अक्तूबर से पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में भारी से अत्यधिख बारिश की चेतावनी दी है। इसके मद्देनर ममता बनर्जी सरकार ने आपात तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूरे त्योहार के सीजन में एक नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा, जो चौबीसों घंटे काम करेगा। 
विज्ञापन
भारी बारिश - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल सरकार ने एक अक्तूबर से भारी बारिश की संभावना के मद्देजनर आपातकालीन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अधिकारियों को इससंबंध में निर्देश जारी किए हैं। अधिकारी ने बताया, स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने व्यापाक आपात तैयारी शुरू कर दी है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।

ये भी पढ़ें: भारत की व्हिस्की बिक्री में साउथ का दबदबा: कर्नाटक के लोग गटक गए सात करोड़ पेटी; यूपी-बिहार का रहा ऐसा हाल
विज्ञापन


हाल ही में कोलकाता और आसपास के इलाकों में तेज बारिश और बिजली का करंट लगने की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इस नियंत्रण कक्ष में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तैनात करेंगे। 

उन्होंने कहा, चौबीस घंटे निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। यह नियंत्रण कक्ष 26 सितंबर से सात सितंबर, 20 से 24 अक्तूबर और 27 से 28 अक्तूबर तक पूरे त्योहार के सीजन में चालू रहेगा। 
विज्ञापन

  
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिससे दो अक्तूबर से चार अक्तूबर के बीच पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप को बनाया महिषासुर, ऑपरेशन सिंदूर भर रहा लोगों में जोश; भक्ति के साथ दिखा समाज-राजनीति का आईना

आईएमडी ने यह भी कहा है कि इस दौरान कुछ इलाकों में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती हैं। विभाग के बुलेटिन में कहा गया, समुद्र की स्थिति खराब रह सकती है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, खासकर पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के पास, दो दिनों तक समुद्र में न जाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें