फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलपार्क हिंसा: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर BJP का प्रदर्शन, शुभेंदु बोले- अपराधियों को बचा रही TMC सरकार

Fri, 06 Feb 2026 12:27 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क में हुई हिंसा के मामले ने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और TMC पर स्थानीय अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क इलाके में 1 फरवरी को हुई हिंसा के मामले ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सियासी घमासान खड़ा कर दिया है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी सड़कों पर उतरे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर अपराधियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही मांग की कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन


बता दें कि यह रैली गोलपार्क से शुरू होकर रवींद्र सरोवर तक गई। इसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद शुभेंदु अधिकारी ने रवींद्र सरोवर थाने में एक ज्ञापन भी सौंपा। इतना ही नहीं प्रदर्शन के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। आईए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? 

ये भी पढ़ें:- मोदी के शब्द बाण: शातिर युवराज से सरनेम चुराने वाले तक, विपक्ष पर किया PM का हर प्रहार, इन्फोग्राफिक्स में
विज्ञापन


आरोपी सोना पप्पू को लेकर क्या बोले अधिकारी?
प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि गोलपार्क इलाके में एक स्थानीय अपराधी है, जिसे लोग 'सोना पप्पू' के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले यह व्यक्ति दिनदहाड़े गोलियां चला रहा था और बम फेंक रहा था, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। अधिकारी ने आरोप लगाया कि यह अपराधी पूरे इलाके में गुंडाराज चला रहा है। उसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। अधिकारी ने यह भी कहा कि पुलिस जानबूझकर सोना पप्पू के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। 

चुनाव से पहले हिंसा फैलाने का आरोप
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि गोलपार्क हिंसा के मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए, क्योंकि वे टीएमसी नेताओं के करीबी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ऐसे अपराधियों का इस्तेमाल आगामी विधानसभा चुनावों में वोट लूटने के लिए करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बंगाल के कई इलाकों में ऐसे अपराधी खुलेआम जमीन के धंधे पर कब्जा कर रहे हैं, वसूली कर रहे हैं और आम लोगों को डरा रहे हैं। इतना ही नहीं शुभेंदु अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि कुछ महीनों का इंतजार कीजिए। भाजपा बंगाल में शांति लाएगी, जहां लोगों को सड़क पर चलते समय डर नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें:- राज्यसभा में बोले PM: रोज दो किलो गाली खाता हूं, मोहब्बत की दुकान वाले 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे लगा रहे

विज्ञापन


गोलपार्क इलाके में हिंसा: अब तक की कार्रवाई
गौरतलब है कि बंगाल के दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क इलाके में दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बीते 1 फरवरी को हिंसा की खबर सामने आई। इस दौरान देसी बम फेंके गए, गोलियां चलाई गईं। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन भाजपा का कहना है कि असली मास्टरमाइंड अब भी खुले घूम रहे हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें