फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: कोलकाता के डलहौजी इलाके की टर्नर मॉरिसन बिल्डिंग में लगी आग, तीसरी मंजिल पर उठी लपटें; दमकल मौके पर

Mon, 02 Nov 2026 10:56 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के डलहौजी इलाके में स्थित टर्नर मॉरिसन बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है। आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन

 
कोलकाता में राइटर्स बिल्डिंग के पीछे बहुमंजिला इमारत में लगी आग
इससे पहले रविवार को कोलकाता में ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के पीछे स्थित एक बहुमंजिला इमारत में देर रात आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह तक आग बुझाने का काम जारी था। यह इमारत लायंस रेंज इलाके में स्थित है। स्थानीय लोगों ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से आग की लपटें और काला धुआं निकलते देखा। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


दरअसल, यह इमारत राइटर्स बिल्डिंग के पास है। राइटर्स बिल्डिंग पश्चिम बंगाल सरकार का पुराना सचिवालय है। यहां अब भी सरकार के कुछ विभाग काम करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन इसे पूरी तरह बुझाने में कुछ और समय लगेगा। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के कर्मचारी मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें