फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव: भाजपा की CM को घर में घेरने की रणनीति, भवानीपुर में ममता को कैसे टक्कर देंगे शुभेंदु? यहां समझिए

Wed, 04 Mar 2026 08:08 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भवानीपुर सीट पश्चिम बंगाल चुनाव की चर्चित सीट बनती दिख रही है। नंदीग्राम की तरह ममता बनर्जी को यहां चुनौती देने के लिए शुभेंदु अधिकारी तैयार हैं। भाजपा रणनीतिकार मानते हैं कि सीट के बदलते समीकरण ममता के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं। शुभेंदु ने वॉर रूम भी स्थापित कर स्थिति का आकलन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा सांसद शुभेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते चुनाव में नंदीग्राम की तरह पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सबसे चर्चित सीट बन सकती है। पिछले चुनाव में नंदीग्राम सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तहलका मचाया था। हार के बाद ममता को भवानीपुर सीट से उपचुनाव लड़ना पड़ा था। अब शुभेंदु भवानीपुर सीट पर ममता को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा के रणनीतिकारों को लगता है कि एसआईआर के कारण इस सीट पर बदले समीकरण की वजह से ममता को भवानीपुर सीट पर घेरा जा सकता है।

विज्ञापन


इसके लिए शुभेंदु उपयुक्त पात्र हैं। इन्हीं संभावनाओं के मद्देनजर सुवेंदु ने भवानीपुर में वॉर रूम स्थापित कर स्थितियों का आकलन करना भी शुरू कर दिया है। पार्टी के रणनीतिकारों को लगता है कि अगर इस सीट पर सीएम को उलझाया गया तो पार्टी के पक्ष में हवा बनेगी।

ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया संकट का तेल पर कितना असर?: 19 माह के उच्च स्तर पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड, एक दिन में 7.8% बढ़े दाम
विज्ञापन


क्यों उत्साहित हैं शुभेंदु?

एसआईआर की प्रक्रिया के बाद भवानीपुर सीट से 47,000 से अधिक मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसके अतिरिक्त करीब 15,000 मतदाताओं के नाम पर अब भी अंतिम फैसला होना है। बीते दो लोकसभा चुनाव में पार्टी ने भवानीपुर से जुड़े कई वार्डों में टीएमसी पर बढ़त बनाई है। पार्टी के रणनीतिकारों को लगता है कि एसआईआर के बाद इस सीट पर महज डेढ़ लाख मतदाता बचेंगे, जिससे ममता को इस सीट पर घेरना आसान होगा।

पार्टी का दावा है कि जिनके नाम कटे हैं उसके जरिये डाले गए फर्जी वोट के कारण ही सीएम को इस सीट पर उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल हुई थी। मैं भवानीपुर सीट से लड़ना चाहता हूं। अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। इस सीट पर मैं ममता को 20,000 से अधिक वोटों से हरा कर उन्हें पूर्व सीएम बनाना चाहता हूं। -शुभेंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बीएमआई की रिपोर्ट: पश्चिम एशिया की जंग का भारत पर असर, निवेश-जीडीपी और खपत पर कितना बढ़ेगा दबाव? जानिए सबकुछ

पिछले चुनाव में छीनी थी पहचान
पिछले चुनाव में भले ही टीएमसी प्रचंड बहुमत से जीत गई, मगर नंदीग्राम में सीएम को करीब 2000 वोटों से मिली हार से पार्टी की फजीहत हुई थी। टीएमसी के 2011 में मजबूत उदय की पहचान इसी सीट से जुड़ी है। इसी सीट पर वाम मोर्चा के खिलाफ ममता के आंदोलन ने टीएमसी को सत्ता तक पहुंचाया था। हालांकि तब शुभेंदु ममता के संघर्ष के साथी थे।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें