फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Election: भाजपा उत्तर बंगाल के लिए मिनी घोषणा पत्र बनाने पर कर रही विचार, आठ जिलें होगें शामिल

Wed, 25 Feb 2026 01:48 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा राज्यव्यापी घोषणापत्र के साथ उत्तर बंगाल के आठ जिलों हेतु अलग मिनी-मैनिफेस्टो लाने की तैयारी में है, जिसमें क्षेत्रीय मुद्दों, जरूरतों और स्थानीय मांगों पर खास फोकस रहेगा।

विज्ञापन
नार्थ बंगाल के लिए अलग घोषणा पत्र लाएगी भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लेकर सभी पार्टीयां लगातार तैयारियों में लगी हुई है। भाजपा चुनावी घोषणापत्र का खाका तैयार करने में छोटे-छोटे मुद्दों पर ध्यान दे रही है। पार्टी का कहना है कि पूरे राज्य भर के लिए एक विस्तृत घोषणापत्र लाया जाएगा। लेकिन उत्तर  बंगाल के आठ जिलों के लिए एक अलग से मिनी घोषणापत्र लाया जाएगा। जिसमें वहां के खास मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। 

भाजपा राज्य समिति के सदस्य ने कहा पश्चिम बंगाल में कई बड़े मुद्दे है लेकिन कुछ इलाकों में कुछ खास मुद्दे भी है। उन्होंने कहा हमारी उद्देश्य छोटे-छोटे मुद्दों को हाईलाइट करना है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर बंगाल के आठ जिलों, यानी कूच बिहार, नॉर्थ दिनाजपुर, साउथ दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और मालदा के खास मुद्दों को कवर करने वाला एक अलग मिनी-मैनिफेस्टो लाने की कोशिश है।

राज्य समिति के सदस्य ने कहा हमेशा की तरह, पूरे राज्य के मुद्दों को कवर करने वाला मुख्य और विस्तृत घोषणापत्र जरूर होगा। लेकिन इस बार, उत्तर बंगाल के मुद्दों को कवर करने वाला एक मिनी-मैनिफेस्टो लाने की कोशिश की जाएगी।

भाजपा के चीफ व्हिप और उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी से विधायक शंकर घोष के मुताबिक, इलाके के लोगों की ज़रूरतों, मांगों और उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए उत्तर बंगाल के लिए एक अलग घोषणापत्र बनाने का प्लान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें