फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Murder Case: बांग्लादेशी सांसद अनार के अंगों का नहीं चला पता, बंगाल सीआईडी दोबारा जुटाएगी सबूत

Sun, 09 Jun 2024 01:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल सीआईडी के एक अधिकारी ने कहा कि न्यू टाउन के फ्लैट से नमूने एकत्र करने से निश्चित रूप से हमें जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। हम बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार के रक्त के नमूनों का डीएनए परीक्षण करने की योजना बना रहे हैं और फिर उनकी बेटी के साथ परिणामों का मिलान करेंगे।
विज्ञापन
बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार (फाइल) - फोटो : फेसबुक@MPAnowarulAzimAnar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल सीआईडी तलाशी अभियान के दौरान बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार के शरीर के अंगों का पता नहीं लगा पाई है, जिसके बाद सीआईडी ने अब हत्या की जांच के सिलसिले में सबूत इकट्ठा करने के लिए न्यू टाउन के उस फ्लैट पर जाने का फैसला किया है, जहां अनार को 12 मई को आखिरी बार देखा गया था। सीआईडी के अधिकारी इस फ्लैट से पहले ही खून के निशानों के सैंपल ले चुकी है। अब अधिकारी उन निशानों का डीएएन परीक्षण करने की भी योजना बना रहे हैं, जिसका सांसद की बेटी के साथ मिलान किया जाएगा। सांसद की बेटी के जल्द ही कोलकाता पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


सीआईडी के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि फ्लैट से नमूने एकत्र करने से निश्चित रूप से हमें जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। हम उन्हें इकट्ठा करने और परीक्षण के लिए भेजने की कोशिश करेंगे। हम नमूनों का डीएनए परीक्षण करने की योजना बना रहे हैं और फिर उनकी बेटी के साथ परिणामों का मिलान करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद की नृशंस हत्या के प्रमुख संदिग्धों में से एक मोहम्मद सियाम हुसैन को कोलकाता लाने की प्रक्रिया जारी है। हुसैन को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया और शुक्रवार को भारत प्रत्यर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश पुलिस के दो अधिकारियों की एक टीम नेपाल गई थी, जहां कथित तौर पर अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए थे।

ये है बांग्लादेशी सांसद की हत्या का पूरा मामला 
बता दें कि 18 मई को कोलकाता के बारानगर निवासी और बांग्लादेशी सांसद अनावरुल अजीम अनार के परिचित गोपाल विश्वास ने अनाज के लापता होने की पुलिस को शिकायत दी थी। विश्वास द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, अनार 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे और विश्वास के घर रुके। 13 मई की दोपहर सांसद बारानगर आवास से डॉक्टर को दिखाने के लिए निकले थे। उन्होंने विश्वास से रात के खाने पर घर वापस आने की बात कही, लेकिन वह नहीं लौटे। 17 मई तक भी जब सांसद से विश्वास का संपर्क नहीं हो पाया तो उन्हें एक दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें