फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal:अनुब्रत के पक्ष में खड़ी हुईं ममता, बोली- 2024 में ना मोदी जीतेंगे और ना ही BJP जीतेगी

Sun, 14 Aug 2022 11:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ममता बनर्जी ने कहा, राजनीतिक स्वाधीनता नहीं है। लोगों को बोलने का अधिकार नहीं है। पब्लिक सेक्टर को बेचा जा रहा है। कितना ईडी और सीबीआई हुआ है। रवींद्रनाथ टैगोर का नोबेल पुरस्कार चोरी हो गया, लेकिन सीबीआई जांच में क्या निकला है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार अनुब्रत मंडल के पक्ष में खड़ी हो गई हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बेहला में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते ममता ने कहा कि अनुब्रत मंडल को क्यों गिरफ्तार किया गया? सच में कोई अन्याय करे, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। क्या किया था केष्टो ( अनुब्रत मंडल) ने ? जितने बार चुनाव हुआ है, आपने घर पर बंद करके रखा था। उनकी पत्नी का कैंसर से निधन हो गया था। एमपी और विधायक होने के लिए बोले, तैयार नहीं हुआ। राज्यसभा के लिए भी नहीं राजी हुआ। उन्होंने कहा, यह साजिश है कि पहले बदनाम करो, लेकिन 2024 में नरेंद्र मोदी नहीं जीतेंगे और ना ही बीजेपी जीतेगी।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा, राजनीतिक स्वाधीनता नहीं है। लोगों को बोलने का अधिकार नहीं है। पब्लिक सेक्टर को बेचा जा रहा है। कितना ईडी और सीबीआई हुआ है। रवींद्रनाथ टैगोर का नोबेल पुरस्कार चोरी हो गया, लेकिन सीबीआई जांच में क्या निकला है।

ममता ने पूछा- अणुब्रत को क्यों किया गया गिरफ्तार
ममता बनर्जी ने कहा, अनुब्रत को क्यों गिरफ्तार किया गया? अनुब्रत को कुछ नहीं चाहिए। बता दें कि पिछले गुरुवार को सीबीआई ने तृणमूल के बीरभूम जिलाध्यक्ष अणुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने रविवार को पहली बार मुंह खोला। वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह के लिए पार्थ चटर्जी के विधानसभा क्षेत्र बेहला पश्चिम गई थी। उन्होंने कहा, “उन्हें कुछ नहीं चाहिए था। सांसद, विधायक कुछ नहीं बनना चाहते थे। मैं उन्हें राज्यसभा भेजना चाहती थी, वह नहीं माने।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “झारखंड में भी सरकार गिराने की साजिश थी। दस करोड़ रुपये में विधायकों को खरीदा-बेचा जा रहा था। हाथों हाथ पकड़ लिया था। झारखंड बचा लिया, लेकिन क्या इस मामले में ईडी या सीबीआई जांच हुई है। उन्होंने कहा कि झारखंड बच गया, लेकिन बीजेपी चली गई। इसी तरह से धीरे-धीरे सभी राज्यों में सरकार चली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें