फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल बिजनेस समिट 2022 : कोविड के बाद पहला निवेश सम्मेलन, ममता बनर्जी ने बताए विकास के आठ स्तंभ

Wed, 20 Apr 2022 02:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कोविड गतिरोध के बाद बंगाल पहला राज्य है, जहां फिजिकल बिजनेस समिट आयोजित की गई है। 
विज्ञापन
कोविड गतिरोध के बाद पहली बिजनेस समिट का सीएम ममता बनर्जी ने उद्घाटन किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में कोविड गतिरोध के बाद आयोजित पहली बिजनेस समिट का बुधवार को सीएम ममता बनर्जी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद कारोबारियों व निवेशकों को उन्होंने आठ स्तंभ बताए, जिन पर उनकी सरकार की विकास की रणनीति निर्भर करती है। 

मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि इन आठ स्तंभों में सबसे पहला है विश्व स्तरीय आधारभूत ढांचा, दूसरा शिक्षा, तीसरा वंचित तबकों को सामाजिक सुरक्षा और चौथा कौशल विकास है। बकौल ममता बनर्जी पांचवां स्तंभ पूंजीगत ढांचे का विकास, छठा कामकाज की सुगमता, सातवां डिजिटाइजेशन व आठवां न हड़ताल, न जनादेश की अवज्ञा। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कोविड गतिरोध के बाद बंगाल पहला राज्य है, जहां फिजिकल बिजनेस समिट आयोजित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें