फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: भाजपा यूथ विंग के चीफ ने दिलीप घोष व सुवेंदु अधिकारी से मांगी माफी, कहा- मुझे फेसबुक पर नहीं करना चाहिए था ब्लंडर

Mon, 26 Jul 2021 03:23 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा के यूथ विंग के अध्यक्ष सौमित्र खान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं दिलीप घोष और सुवेंदु अधिकारी से माफी मांगी है। इससे पहले खान ने सोशल मीडिया पर पार्टी के नेता दिलीप घोष और सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद सौमित्र खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं दिलीप घोष और सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बाद पार्टी के यूथ विंग के प्रमुख सौमित्र खान ने रविवार (25 जुलाई) को सार्वजनिक माफी की पेशकश की। साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ अभियान को और तेज करने की कसमें खाईं। खान ने पार्टी यूथ विंग की मीटिंग के दौरान कहा, 'मेरे हिसाब से फेसबुक पर दिया गया बयान 'ब्लंडर' था।' उन्होंने दोनों नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं यहां एक माफी की पेशकश करता हूं, आपसे माफी मांगता हूं। मुझे सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थीं।'

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद की कथित हिंसा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि मनीष शुक्ला जैसे नेताओं की मौत व्यर्थ नहीं जाएगी। बीते साल 2020 के अक्टूबर में बदमाशों ने नॉर्थ 24 परगना जिले के टीटागढ़ में एक स्थानीय नेता मनीष शुक्ला की हत्या कर दी थी। उन्होंने आगे कहा, 'अगर 'टीएमसी 211 विधानसभा क्षेत्रों को सुरक्षित कर सकती है तो हम भविष्य में 250 सीटों को क्यों सुरक्षित नहीं कर सकते? हमें आगे बढ़ने की आवश्यकता है, जो पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं उन्हें कार्यभार सौंपेंगे।'

सुवेंदु अधिकारी पर लगाया था आरोप
इससे पहले इसी महीने फेसबुक पर उन्होंने कहा था, 'कोई एक नेता लगातार दिल्ली का दौरा करता है और पार्टी की हरेक सफलता के क्रेडिट का दावा करता है।'  उन्होंने दावा किया कि राज्य में विपक्ष के नेता (सुवेंदु अधिकारी) को आईने में देखना चाहिए। वह नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को गुमराह कर रहे हैं और खुद को बंगाल में पार्टी का सबसे बड़ा नेता मान रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए खान ने कहा, 'जो होता है उन्हें उसका आधा ही समझ में आता है। वह यह सब नहीं समझेंगे।' इससे पहले रविवार को सौमित्र खान, दिलीप घोष के साथ बैठकर चुटकुलों का आदान-प्रदान करते हुए नजर आए थे। इसके बाद घोष ने पत्रकारों को बताया था, 'सौमित्र एक इमोशनल व्यक्ति हैं। उनके प्रति कोई दुर्भावना नहीं हैं। वह युवा मोर्चा का नेतृत्व करते रहेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें