फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवानगी जारी है: मुकुल रॉय के बाद ये नेता भी भाजपा को कहेंगे बाय

Sat, 12 Jun 2021 05:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल भाजपा में दूसरे दलों से आए नेताओं का कुछ ही महीनों में पार्टी से मोह भंग होने लगा है। मुकुल रॉय के टीएमसी में जाने के बाद कई और नेता भाजपा को अलविदा करने की तैयारी में हैं। कई नेता फिर से टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में करारी शिकस्त के बाद भाजपा को एक के बाद एक झटका लग रहा है। शुक्रवार को पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह के करीबी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय पार्टी छोड़कर घर वापसी कर ली। मुकुल रॉय अपने बेटे के साथ ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में शामिल हो गए। उसके बाद कई और नेताओं के भाजपा छोड़ने की अटकलें चल रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कई और भाजपा नेता फिर से टीएमसी में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस बात को और बल तब मिला जब बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की बुलाई बैठक में पार्टी के सांसद शांतनु ठाकुर और तीन अन्य विधायक शामिल नहीं हुए। इन नेताओं ने निजी कारणों का हवाला देकर बैठक में नहीं पहुंचे।दरअसल, भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर और तीन अन्य विधायक जिला संगठनात्मक बैठक से दूर रहे, जिससे भाजपा में दलबदल की आशंका की अटकलें और तेज हो गई है। 

भाजपा की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं शांतनु ठाकुर
मतुआ समुदाय के बड़े नेता और सांसद शांतनु ठाकुर विधानसभा चुनाव से पहले ही बंगाल में सीएए कानून को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जता चुके थे। चुनाव में भी उनकी सक्रियता ज्यादा नहीं दिखी थी। सूत्रों के मुताबिक, शांतनु ठाकुर बंगाल भाजपा की कार्यशैली से भी नाखुश चल रहे थे। बीते दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की ओर से बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होकर उन्होंने संकेत दे दिया कि वह भी जल्द ही पार्टी छोड़ने के मूड में हैं। बैठक में शामिल नहीं होने वाले पार्टी के तीन विधायक बिस्वजीत दास (बगड़ा), अशोक कीर्तनिया (बोनगांव उत्तर) और सुब्रत ठाकुर (गायघाटा) हैं।
विज्ञापन


बंगाल में नेताओं का पाला बदलना शुरू
बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद नेताओं का पाला बदलना शुरू हो गया है। चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कई नेता और कार्यकर्ता फिर से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बीते दिनों बीरभूम और वर्दवान जिले से कई कार्यकर्ता ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हो गए। बीरभूम में तो भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर पार्टी छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें