फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता बोले- ममता बनर्जी को देखकर नहीं लगता, स्त्री हैं या पुरुष

Mon, 01 May 2017 02:51 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
ममता बनर्जी
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच हिंसक झड़प और एक-दूसरे के नेताओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी का दौर जारी है। अब बीजेपी पश्चिम बंगाल के एक नेता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अश्लील टिप्पणी की है। बीजेपी नेता श्यामपद मोंडल ने ममता पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपशब्द कहे। वेस्ट मिदनापुर जिले के चंद्रकोना में पार्टी की एक बैठक को संबोधित कर रहे उन्होंने उनको 'किन्नर' तक कह डाला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ममता का शाह पर हमला, कहा- गुजरात तो संभाल नहीं सकते, बंगाल में क्या करेंगे
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं और नौटंकी कर रही हैं। उन्होंने ठहाको के बीच कहा, " हम समझ नहीं सकते कि ममता बनर्जी पुरूष हैं या महिला हैं। मैं तो कहूंगा कि वह किन्नर बन गई हैं जिन्हें आप ट्रेनों और बसों में देखते हैं।’’ 

इस पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा राज्य में अस्वस्थ राजनीतिक माहौल पैदा कर रही है।  इससे पहले भी कई बीजेपी नेताओं ने ममता बनर्जी को अपशब्द कहें हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-मिशन बंगाल पर अमित शाह, नक्सलबाड़ी से शुरू किया 'बूथ चलो' अभियान Can't understand whether Mamata Banerjee is a man or woman. She has become a ‘hijra' as you see in trains/buses says BJP's Shyamapada Mondal pic.twitter.com/s5hWu7FLoi — ANI (@ANI_news) May 1, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें