फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू से जमुरिया तक: बंगाल विधानसभा चुनाव में अपने राजनीतिक कौशल को आजमाएंगी आइशी घोष

Fri, 12 Mar 2021 12:35 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईशी घोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माकपा के टिकट पर पश्चिम बंगाल की जमुरिया सीट से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरीं जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष का कहना है कि जेएनयू उनके दिल और दिमाग में बसा रहेगा।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव लड़ने वाली जेएनयूएसयू की पहली वर्तमान पदाधिकारी घोष से जब जेएनयू से राष्ट्रीय राजनीति में आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन मेरी राजनीति में कोई बदलाव नहीं होगा।

घोष ने मीडिया से कहा, जेएनयू में हमने जिन मुद्दों पर लड़ाई लड़ी, वो देश में जो हो रहा है, उसी का विस्तार है। चाहे वह आरक्षण और सांप्रदायिकता का मुद्दा हो या बेरोजगारी, बेहतर शिक्षा, बेहतर रहन-सहन की परिस्थितियों को लेकर हमारी लड़ाई हो। देश में हर जगह मुद्दे एक जैसे ही हैं। मैं पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए उन मुद्दों को लेकर आगे बढ़ूंगी जिनको लेकर हमने जेएनयू में लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल का युवा नौकरी और बेहतर रहन-सहन की परिस्थितियों के बारे में पूछ रहा है। यहां तक कि उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को राज्य से बाहर का रुख करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें