फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: राहुल गांधी के काफिले में शामिल एम्बुलेंस ने दो पुलिस वाहनों को मारी टक्कर, चालक और एक अन्य हिरासत में

Sat, 03 Feb 2024 02:45 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरभूम

सार

घटनाक्रम के बाद राहुल गांधी का काफिला एंबुलेंस को छोड़कर आगे बढ़ गया। राज्य में कांग्रेस के सोशल मीडिया समन्वयक सौरव रॉय ने दावा किया कि यह घटना पुलिस वाहन के चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा आए दिन किसी न किसी मुश्किलों का सामना कर रही है। अब बीरभूम जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान शुक्रवार को राहुल गांधी के काफिले में शामिल एम्बुलेंस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसओजी ओसी की कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 3 वाहनों को जब्त करने सहित चालक और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है।  

विज्ञापन


आधिकारिक सूचना के मुताबिक दोनों आरोपियों को मुरारई पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ की जा रही है। वहीं, अधिकारी ने बताया कि कार में सवार जिला पुलिस अधिकारी सुरक्षित हैं। 

एंबुलेंस छोड़कर आगे बढ़ गया काफिला
घटनाक्रम के बाद राहुल गांधी का काफिला एंबुलेंस को छोड़कर आगे बढ़ गया। राज्य में कांग्रेस के सोशल मीडिया समन्वयक सौरव रॉय ने दावा किया कि यह घटना पुलिस वाहन के चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस में सवार लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन जिला प्रशासन ने इस आरोप से इनकार किया है। 
विज्ञापन


इससे पहले दिन राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा शुरू होने के कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुर्शिदाबाद जिले में निर्धारित समय से कुछ घंटे देरी से शुरू हुई। उन्होंने कहा, यात्रा सुबह 8 बजे फिर से शुरू होने वाली थी, जो मुर्शिदाबाद जिले के नबाग्राम से सुबह 10.30 बजे शुरू हुई।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें