बेल्जियम में पहली बार एक बच्चे को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी गई है। नया कानून बनने के बाद विशेष परिस्थितियों में किसी को अपनी मृत्यु चुनने का अधिकार मिल गया है। इसी के तहत एक गंभीर रूप से बीमार बच्चे को मृत्यु चुनने में मदद की गई।
बेल्जियम में यूथनेसिया से जुडे प्रशासनिक विभाग के प्रमुख विम डिस्टेलमास ने कहा कि पिछले हफ्ते एक स्थानीय डॉक्टर ने मामला दर्ज कराया था। उन्होने बताया कि बच्चा गंभीर रूप से बीमार था हालांकि उन्होने उसकी उम्र और लिंग बताने से इनकार कर दिया।
बेल्जियम दुनिया में इकलौता देश हे जो विशेष परिस्थितियों में किसी भी उम्र के व्यक्ति को मरने की उम्र चुनने की आजादी देता है। फरवरी 2014 में इससे जुडा कानून पारित हुआ। बेल्जियम और वहां से बाहर इस कानून की बडी आलोचना भी होती है। इस तरह का कानून नीदरलैंड्स में भी है लेकिन गंभीर रूप से बीमार बच्चे अगर 12 साल से ज्यादा की उम्र के हों तभी वो इस अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।