फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ मिल रहे थे मोदी-जिनपिंग, दूसरी तरफ ड्रैगन तबाह कर रहा था बंकर

Fri, 07 Jul 2017 08:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : AFP
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच सिक्किम सीमा विवाद पिछले एक महीने से चल रहा है। दोनों ही देश एक दूसरे को पहले पीछे हटने की बात कह रहे हैं। वहीं सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा पर डोकलाम विवाद पर इंडिया टूडे मैग्जिन की रिपोर्ट के अनुसार पूरा विवाद चीन का शुरू किया हुआ है। 
विज्ञापन


दरअसल 9 जून की रात एससीओ समिट में जब प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शि जिनपिंग की मुलाकात हो रही थी, उससे एक दिन पहले चीनी सेना डोकलाम में बंकर तबाह कर रही थी। रिपोर्ट के अनुसार इन बंकरों का निर्माण रॉयल भूटान आर्मी ने बहुत पहले किया था, जिसका वह कभी-कभी इस्तेमाल करते थे। 

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच बीते एक महीने से डोकलाम को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ही देशों ने सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। वहीं भारत इस मामले का कूटनीतिक हल निकालने की बात कर रहा है। जबकि चीन का कहना है कि पहले भारत सीमा से अपने जवान हटाएं, इसके बाद ही कोई बातचीत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें