केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार रविवार सुबह 10 बजे हो जाएगा। माना जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले मंत्रीमंडल का यह आखिरी विस्तार होगा, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी इस बार टीम को पूरी तरह मजबूत करना चाहेंगे जो आम चुनावों में उनकी वापसी की राह आसान कर सकें। इसी बीच केंद्रीय उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने भी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है।
National Pres called me & asked me to meet the PM. I finally typed it & handed over to him yesterday: Kalraj Mishra on his resignation pic.twitter.com/8sLh7R1dmB
— ANI (@ANI) September 2, 2017
ये हैं वो नाम जो हो सकते हैं केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल:-
अनुराग ठाकूर, भूपेंद्र यादव या ओम माथुर, प्रहलाद जोशी, विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रह्लाद पटेल, हरीश द्विवेदी और अन्नाद्रमुक के एम थंबीदुरई, वी मैत्रेयन प्रमुख तौर पर शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ दर्जन नए चेहरों को जगह मिलेगी और लगभग एक दर्जन मंत्रियों की विदाई भी होगी। 4 साल में तीसरी बार हो रहे फेरबदल में 18 से 30 मंत्रियों के मंत्रालयल बदलेंगे। अरसे से खाली पड़े पदों को भरने के साथ ही कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे।
पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान सहित छह राज्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में तरक्की भी मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसके लिए मंत्रियों के तीन साल के कामकाज और चुनावी राज्यों के समीकरण को आधार बनाया है।
मई, 2014 में सत्ता संभालने के बाद से मोदी सरकार का यह तीसरा और 2019 के आम चुनाव से पहले संभवत: अंतिम कैबिनेट विस्तार होगा।