फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजों से पहले भाजपा में सरगर्मी, अमित शाह ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की मंत्रणा

Mon, 10 Dec 2018 02:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amit Shah
विज्ञापन

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से संबंधित एग्जिट पोल में कई राज्यों में नजदीकी मुकाबला होने के अनुमान के बाद भाजपा बेहद सतर्क है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बीते शनिवार को पार्टी महासचिवों के बाद रविवार को पार्टीशासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ तेलंगाना में पार्टी के मुखिया से साथ अलग-अलग गहन विमर्श किया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान व्यक्त किया है तो तेलंगाना में भी सबकी राय बंटी हुई है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि दरअसल नेतृत्व नहीं चाहता कि नजदीकी परिणाम आने की स्थिति में पार्टी पहले से अपनी तैयार नहीं रखे। इसलिए मंथन में शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को पुख्ता पूर्व तैयारी के निर्देश दिए हैं। 

रविवार को हुए विमर्श के दौरान सभी परिस्थतियों में पार्टी की पूर्व तैयारी पर बातचीत हुई। इसके अलावा शाह ने तेलंगाना भाजपा को अध्यक्ष से भी सभी सियासी परिस्थितियों के लिए पूर्व तैयारी करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


वैसे भी टीआरएस ने तेलंगाना में सीटें कम होने की स्थिति में भाजपा से समर्थन हासिल करने से गुरेज न होने की बात कही। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व नेता और वर्तमान में सीपीआई और बसपा से गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरने वाले अजित जोगी पर पार्टी की निगाहें हैं। मध्य प्रदेश में भी पार्टी बसपा सहित कई अन्य दलों पर निगाह रख रही है। शाह ने शनिवार को पार्टी महासचिवों के साथ चुनाव के संभावित परिणामों पर चर्चा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें