DPCC President Subhash Chopra and Kirti Azad
- फोटो : Social Media
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने कील-कांटे दुरुस्त करने में लगी है। अभी तक पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे नए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अब कई अहम पदों पर नए लोगों को बिठाना शुरु कर दिया है। बुधवार को उन्होंने कुलदीप भंडारी को पर्वतीय प्रकोष्ठ का चैयरमैन और विशाल कुंद्रा को प्रदेश का सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का स्टेट कॉआर्डिनेटर मनोनित किया। इसके पूर्व मंगलवार को पार्टी ने अमित मलिक को यूथ कांग्रेस की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
पार्टी के एक नेता के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पार्टी की गतिविधि को तेज करने के लिए सोशल मीडिया की टीम को मजबूत बनाना बेहद जरुरी हो गया था। पार्टी लगातार धरने-प्रदर्शन कर रही है और कच्ची कालोनी जैसे मुद्दे पर उसने केंद्र सरकार को घेरने में सफलता भी पाई है। पार्टी के इन कार्यक्रमों को जनता और कार्यकर्ताओं तक पहुंच बनाने के लिए एक मजबूत सोशल मीडिया टीम की जरुरत महसूस की जा रही थी। इसे देखते हुए ही आज टीम का विस्तार किया गया है।