फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: बीड में भीषण सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर तुलजापुर जा रहे पांच श्रद्धालुओं की मौत

सार

महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा माजलगांव तालुका के शिंदेवाड़ी फाटा के पास हुआ, जहां तुलजापुर जा रही श्रद्धालुओं की कार राज्य परिवहन की बस से टकरा गई।
विज्ञापन
राज्य परिवहन की बस से टकराई श्रद्धालुओं की कार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा माजलगांव तालुका में शिंदेवाड़ी फाटा के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। देवी तुलजा भवानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर तुलजापुर जा रही एक कार राज्य परिवहन की बस से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

बीड सड़क हादसा कैसे हुआ?
जानकारी के अनुसार, माजलगांव का एक परिवार कार से तुलजापुर जा रहा था। इसी दौरान शिंदेवाड़ी जंक्शन के पास एक कार और बस की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटनास्थल पर दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


इसी बीच, शिंदेवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इस दुर्घटना से नाराज होकर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिंदेवाड़ी जंक्शन के पास सड़क पर बने जंप के कारण बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने इस स्थान पर सुरक्षा उपाय करने की भी मांग की।

माजलगांव दुर्घटना में मारे गए लोगों के नाम
  • ओंकार महादेव गिरी, उम्र - 24
  • गजानन महादेव नामदास, उम्र-38
  • मौली गजानन नामदास, उम्र-11
  • सोमनाथ बाडे, आयु - 23
  • अनिल आचार्य, आयु - 40

हर साल 50 से 70 हादसाजनित मौतों का दावा
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक साल में इस राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में लगभग 50 से 70 लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को समय-समय पर शिकायतें देने के बावजूद इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 

लगातार हो रही दुर्घटनाओं और निर्दोष नागरिकों की मौत के कारण ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण संबंधित प्रशासन से सड़क के ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें